1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुपम खेर ने किया खुलासा, कपिल शर्मा ने मुझे किया था इनवाइट, इस वजह से जाने से किया इनकार

अनुपम खेर ने किया खुलासा, कपिल शर्मा ने मुझे किया था इनवाइट, इस वजह से जाने से किया इनकार

 Published : Mar 15, 2022 09:13 am IST,  Updated : Mar 15, 2022 09:13 am IST

अनुपम खेर ने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया जहां उन्होंने सच्चाई बताई है।

anupam kher- India TV Hindi
anupam kher Image Source : INST/ANUPAM KHER

Highlights

  • विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ खूब सुर्खियां बटोर रही है
  • विवेक अग्निहोत्री ने कपिल शर्मा और उनके शो पर आरोप लगाया था कि उनकी फिल्म की टीम को शो में बुलाया नहीं गया था

इन दिनों विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। हाल ही में डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कपिल शर्मा और उनके शो पर आरोप लगाया था कि उनकी फिल्म की टीम को शो में बुलाया नहीं गया था अब अनुपन खेर ने इसके पीछ की सच बताया है। इसके लिए कपिल शर्मा ने अनुपम खेर को शुक्रिया कहा है। 

अनुपम खेर ने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया जहां उन्होंने सच्चाई बताई है। डिबेट शो में अनुपम खेर से सवाल किया गया था कि कपिल शर्मा शो कॉमेडी शो है, आपको लगता है कि वो माहौल इतना गहरा मुद्दा चर्चा करने लायक है। ये भी तो एक कारण हो सकता है शो पर न बुलाने का? 

इस सवाल का जवाब देते हुए अनुपम खेर ने कहा, "ईमानदारी से बताऊं तो मुझे शो का न्योता आया था, लेकिन मैंने अपने मैनेजर से कहा था कि यह फिल्म बहुत सीरियस है और मैं इसमें नहीं जा सकता हूं। दो महीने पहले की बात है कि मेरे पास कॉल आई थी। मैं तीन-चार बार शो में जा चुका हूं और यह एक मजाकिया शो है। मेरे लिए ऐसे में मजाकिया शो करना मुश्किल होता।"

kapil sharma
Image Source : KAPIL SHARMA TWITTERkapil sharma 

अनुपम खेर का वीडियो शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- मेरे खिलाफ लगे सारे इल्जामों को गलत बताने के लिए शुक्रिया पाजी और उन सब दोस्तों का भी शुक्रिया जिन्होंने बिना सच जाने मुझे इतनी मोहब्बत दीय खुश रहिए, मुस्कुराते रहिए।

विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित और ज़ी स्टूडियो द्वारा निर्मित, द कश्मीर फाइल्स पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा समुदाय के लोगों की व्यवस्थित हत्याओं के बाद कश्मीर से कश्मीरी हिंदुओं के पलायन को दर्शाती है। इसमें अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी शामिल हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन