1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा ने एनिवर्सरी पर विराट कोहली संग शेयर की प्यारी तस्वीरें, लिखी ये बात

अनुष्का शर्मा ने एनिवर्सरी पर विराट कोहली संग शेयर की प्यारी तस्वीरें, लिखी ये बात

 Published : Dec 11, 2021 05:49 pm IST,  Updated : Dec 11, 2021 05:49 pm IST

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आज अपनी शादी की चौथी सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर कपल ने एक दूसरे को विश करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

anushka sharma and virat kohli - India TV Hindi
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा Image Source : INSTAGRAM/ ANUSHKASHARMA

Highlights

  • अनुष्का शर्मा ने शादी की सालगिरह पर शेयर की प्यारी तस्वीरें।
  • विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी को पूरे हुए चार साल।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की शादी को आज चार साल पूरे हो गए हैं। दोनों ने 11 दिसंबर 2021 को इटली में शादी की थी। फंक्शन में केवल परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे। एनिवर्सरी के मौके पर कपल ने अपनी पुरानी यादों की खास तस्वीरें शेयर की हैं। अनुष्का ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें दोनों का प्यार साफ झलक रहा है। एक फोटो में विरुष्का अपनी लाडली बेटी वामिका को संभालते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी में दोनों एक साथ मस्ती करते हुए दिख रहे हैं।

'पुष्पा: द राइज' का गाना 'ऊ बोलेगा' का लिरिकल वीडियो रिलीज, सामंथा रूथ की अदाओं पर फिदा हुए फैंस

इंस्टा पर फोटो पोस्ट करते हुए अनुष्का ने विराट के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा-'बाहर निकलने का कोई आसान रास्ता नहीं है। घर जाने का कोई शॉर्टकट नहीं है। यह तुम्हारा पसंदीदा गाना है और तुमने इन्हीं शब्दों के हिसाब से जिंदगी को जिया है। यह शब्द हर तरह से सटीक हैं। रिश्तों के मामले में भी'।


अनुष्का ने आगे लिखा- 'इस दुनिया में अपनी वास्तविकता को कायम रखना बेहद मुश्किल और बहादुरी वाली बात है। शुक्रिया मुझे हमेशा जब प्रेरित करने के लिए। जब तुम्हें सुनने की जरूरत थी तब अपने मन को खुला रखने के लिए शुक्रिया। बराबरी की शादी तभी मुमकिन है जब दोनों सिक्योर हैं और तुम सबसे सिक्योर आदमी हो ये मैं जानती हूं'।

ये बात मैं पहले कह चुकी हूं और दोबारा कहती हूं कि वो लोग बहुत लकी हैं जो तुम्हें करीब से जानते हैं। तुम्हारी तरक्की के पीछे की आत्मा को पहचानते हैं। प्यार, ईमानदारी, पारदर्शिता और इज्जत हमें हमेशा रास्ता दिखाए, यही मेरी दुआ है। काश हम कभी मस्ती करना बंद ना करें। मुझे हमारी यही बात सबसे ज्यादा पसंद है'। अनुष्का के इस पोस्ट पर विराट ने अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा- 'तुम मेरी दुनिया हो'।

विराट ने भी अनुष्का के लिए खास मैसेज लिखकर पोस्ट शेयर किया है।



अनुष्का और विराट की जोड़ी सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक है। दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। सालगिरह के मौके पर फैंस की ओर से भी कपल को लगातार बधाईयां मिल रही हैं।

बता दें कि 11 जनवरी 2021 को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने पहले बच्चे का स्वागत दुनिया में किया था। दोनों के घर बेटी वामिका ने जन्म लिया। विराट और अनुष्का अपनी बेटी को पैपराजी और सोशल मीडिया से दूर रखना पसंद करते हैं। 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

हल्दी सेरेमनी के दौरान दिखी विक्की कौशल-कैटरीना कैफ की शानदार केमिस्ट्री, फैंस ने बरसाया प्यार

क्या राखी सावंत-रितेश की शादी है फेक? ट्वीट वायरल होने पर यूजर कर रहे हैं सवाल

इजराइल दौरे पर गईं उर्वशी रौतेला ने नेतन्याहू को दी भगवद् गीता, बदले में सीखी ये भाषा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन