1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इंडिया जीता तो स्टेडियम में खुशी से झूमी अनुष्का शर्मा, पाकिस्तान के हारने का एक्ट्रेस ने यूं मनाया जश्न

इंडिया जीता तो स्टेडियम में खुशी से झूमी अनुष्का शर्मा, पाकिस्तान के हारने का एक्ट्रेस ने यूं मनाया जश्न

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Jun 10, 2024 10:06 am IST,  Updated : Jun 10, 2024 10:06 am IST

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 19वां मैच रोमांचक रहा। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 रन से हरा दिया। वहीं टीम इंडिया की जीत पर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा स्टेडियम में झूमती नजर आईं।

Anushka Sharma- India TV Hindi
भारत की जीत पर खुशी से झूमी अनुष्का Image Source : X

भारत ने बीते दिन न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेला। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला काफी लो स्कोरिंग और रोमांचक रहा। इस मैच का नतीजा आखिरी ओवर में जाकर निकला, जहां टीम इंडिया ने बाजी मारी और पाकिस्तान को 6 रन से हरा दिया। इसी के साथ पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में सातवीं बार भारत से हार गया। वहीं भारत की जीत पर शानदार जीत पर क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी खुशी से झूमती दिखीं। स्टेडियम से उनका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह इस जीत का जश्न मनाती हुई नजर आ रही हैं। 

भारत की जीत पर खुशी से झूमी अनुष्का

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि भारत के मैच जीतने पर अनुष्का जमकर तालियां बजाती और खुशी से झूमती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनके होठों पर मुस्कान और चेहरे पर जीत का गुमान देखते ही बन रहा है। इस दौरान अनुष्का नीले रंग की ड्रेस में काफी खूबसूरत दिखीं। वहीं मैच जीतने से पहले अनुष्का का एक और रिएक्शन खूब वायरल हुआ था, जब मैच की शुरुआत में 4 रन पर विराट आउट हुए थे, तो इस दौरान वो काफी उदास भी नजर आई थीं। 

अनुष्का शर्मा वर्क फ्रंट

बता दें कि अनुष्का शर्मा ने साल 2008 में बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने आदित्य चोपड़ा की 'रब ने बना दी जोड़ी' फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म में वो शाहरुख खान के साथ स्क्रीन पर नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 'पीके', 'बैंड बाजा बारात', 'सुल्तान' व 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी तमाम फिल्में दी। फिलहाल बेटी वामिका के जन्म के बाद से ही एक्ट्रेस किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। और अब तो वो बेटे अकाय की मम्मी भी बन चुकी हैं। इन दिनों एक्ट्रेस आईपीएल मैच के दौरान विराट कोहली को चीयर करते हुए नजर आती हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन