Thursday, December 04, 2025
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. योगा टीचर पर पड़ी डायरेक्टर की नजर, झटके में बना दिया स्टार, बनी हजार करोड़ी देने वाली पहली हीरोइन, पहचाना?

योगा टीचर पर पड़ी डायरेक्टर की नजर, झटके में बना दिया स्टार, बनी हजार करोड़ी देने वाली पहली हीरोइन, पहचाना?

ये एक्ट्रेस कभी एक बेहद सिंपल लड़की हुआ करती थी, जिसका फिल्मों से कोई लेना-देना नहीं था। लेकिन, इसकी किस्मत तब पलट गई, जब एक डायरेक्टर की नजर इन पर पड़ी और अब ये साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस है।

Written By: Priya Shukla
Published : Nov 08, 2025 09:21 am IST, Updated : Nov 08, 2025 09:21 am IST
Anushka Shetty- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ANUSHKASHETTYOFFICIAL साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस बन चुकी है ये बच्ची।

फिल्मी दुनिया में ऐसे कलाकारों की कमी नहीं है, जिन्होंने एक अलग बैकग्राउंड से होते हुए इंडस्ट्री में अपनी पहचान कायम की है। कई ऐसे कलाकार हैं, जिनमें से कोई इंजीनियर था तो कोई डॉक्टर, लेकिन फिर एक्टिंग जगत की चमक-दमक ने इन्हें अपनी ओर खींच लिया। ठीक ऐसा ही फोटो में नजर आ रही इस एक्ट्रेस के साथ भी हुआ, जो कभी एक बेहद सिंपल लड़की हुआ करती थी। लेकिन, इनकी किस्मत तब पलट गई जब एक डायरेक्टर की नजर इन पर पड़ी। फ्लॉप फिल्म से अपना डेब्यू करने वाली ये एक्ट्रेस पहली हजार करोड़ी भारतीय फिल्म की हीरोइन रह चुकी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अनुष्का शेट्टी की, जो कभी योगा टीचर हुआ करती थीं, लेकिन इनकी किस्मत इन्हें एक्टिंग इंडस्ट्री तक खींच लाई और आज ये इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं।

कभी योगा सिखाती थीं अनुष्का शेट्टी

तेलुगु सिनेमा की सुपरस्टार अनुष्का शेट्टी कभी योगा टीचर हुआ करती थीं। उन्होंने पहले तो योग गुरु भारत ठाकुर से योग सीखा और इसके बाद खुद भी योगा क्लासेस देने लगीं। तभी तेलुगु डायरेक्टर मेहर रमेश की नजर अनुष्का पर पड़ी और मेहर रमेश ने उन्हें फिल्म ऑफर कर दी। इस ऑफर ने अनुष्का की किस्मत एकाएक पलट दी और आम लोगों वाली जिंदगी से सीधे लाइमलाइट और चकाचौंध की दुनिया में आ गईं।

पुरी जग्नाध की फिल्म से किया डेब्यू

अनुष्का शेट्टी ने 2005 में अपना करियर शुरू किया। मेहर रमेश ने पुरी जग्नाध से अनुष्का की सिफारिश की और पहली ही फिल्म में उन्हें सुपरस्टार नागार्जुन के साथ काम करने का मौका मिल गया। अनुष्का की पहली फिल्म 'सुपर' थी, जो फ्लॉप रही। एसके बाद वह 'स्टॉलिन', 'लक्ष्यम', 'विक्रमारकुडू', 'अस्त्रम' और 'रिबेल 2' जैसी फिल्मों में नजर आईं, जिनके जरिए वह तेलुगु सिनेमा में अपने आप को स्थापित करने में सफल रहीं। लेकिन, उनकी जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण टर्न तब आया, जब उन्हें एसएस राजामौली ने अपनी पीरियड ड्रामा 'बाहुबली' के लिए चुना।

2 फिल्मों ने की 2400 करोड़ की कमाई

बाहुबली फ्रेंचाइजी की दो फिल्मों ने ही बॉक्स ऑफिस पर 2400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया। 2015 में रिलीज हुई बाहुबलीः द बिगनिंग ने 650 करोड़ से ज्यादा और 2017 में 'बाहुबलीः द कन्क्लूजन' ने बॉक्स ऑफिस पर 1810 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करके हर किसी को चौंका दिया था। इसी के साथ अनुष्का अनुष्का हजार करोड़ी पहली भारतीय फिल्म की हीरोइन भी बन गईं, जिसने उन्हें साउथ सिनेमा की टॉप स्टार बन दिया और हर तरफ उन्हीं के चर्चे होने लगे।

44 की उम्र में भी सिंगल हैं अनुष्का

अनुष्का ने हाल ही में अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट किया और अभी भी सिंगल ही हैं। अक्सर अनुष्का की निजी जिंदगी सुर्खियों में बनी रहती है, फैंस उनसे ये पूछते रहते हैं कि वह शादी कब कर रही हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने अब तक इन सवालों के जवाब अपने फैंस को नहीं दिए हैं। अभिनेत्री का नाम बाहुबली स्टार प्रभास के साथ भी जुड़ चुकाहै, लेकिन कभी उनकी तरफ से या प्रभास की तरफ से इस रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की गई। प्रभास के अलावा अनुष्का का नाम कृष्ण जगरलामुडी और गोपीचंद के साथ भी जुड़ चुका है।

ये भी पढ़ेंः बिग बॉस 19 में होगा शॉकिंग डबल एविक्शन, प्रणित के फैसले से इन दो को लगेगा 440 वोल्ट का झटका?

एक्स वाइफ की मां के अंतिम संस्कार में गर्लफ्रेंड संग पहुंचे ऋतिक रोशन, फूट फूट कर रोए जायद खान

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement