1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रवीना और अरबाज ही नहीं बल्कि उनके बच्चे भी हैं अच्छे दोस्त, अरहान खान और राशा थडानी एक साथ हुए स्पॉट

रवीना और अरबाज ही नहीं बल्कि उनके बच्चे भी हैं अच्छे दोस्त, अरहान खान और राशा थडानी एक साथ हुए स्पॉट

 Published : Jan 03, 2024 04:08 pm IST,  Updated : Jan 03, 2024 04:11 pm IST

बीते कुछ समय से अरबाज खान-शूरा खान संग दूसरी शादी करने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं इसी बीच अब उनके बेटे अरहान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वारल हो रहा है, जिसमें वह रवीना टंडन की बेटी राशा टंडन संग नजर आ रहे हैं। दोनों स्टार किड्स का ये वीडियो इस वक्त लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

Arhaan Khan and Rasha Thadani- India TV Hindi
अरहान खान और राशा थडानी एक साथ हुए स्पॉट Image Source : DESIGN

बाॅलीवुड में एक और BFF की चर्चा जोरों-शोरों से चल रही हैं और वो हैं अरबाज खान के बेटे अरहान और रवीना टंडन की बेटी राशा टंडन। दरअसल, हाल ही में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी को साथ में स्पॉट किया गया है ,जिसका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एक साथ दिखे राशा और अरहान

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि अरहान कार की तरफ आगे-आगे जाते हुए दिख रहे हैं, वहीं राशा उनके पीछे हैं। इस दौरान राशा जींस और ब्लैक टॉप पहने दिखाई दीं, तो वहीं अरहान व्हाइट टी-शर्ट पहने बेहद सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं। दोनों इस दौरान काफी जल्दी में नजर आते हैं। स्टारकिड पैप्स से भी बचते हुए दिखाई दे रहे हैं। अरहान खान और राशा के इस वीडियो के सामने आने के बाद इन दोनों स्टार किड्स की दोस्ती की खूब चर्चा हो रही है।  शूरा और रवीना की ही तरह राशा और अरहान के बीच भी काफी अच्छी बाॅन्डिंग नजर आ रही है। 

अरहान और राशा का वर्क फ्रंट

बता दें कि रवीना और राशा अरहान की नई मां शूरा के साथ क्लोज़ बॉन्ड शेयर करती हैं। सबसे पहले रवीना ने ही शूरा और अरबाज की शादी की खबर को कन्फर्म किया था। वहीं अरहान के पिता अरबाज खान की सेलेब्स मेकअप आर्टिस्ट शौरा खान संग शादी में राशा थडानी भी अपनी मां रवीना टंडन के साथ पहुंची थीं। इस दौरान भी उनकी अरहान संग खास बाॅन्डिंग देखने को मिली थी। वहीं अरहान और राशा के वर्क फ्रंट की बात करें तो रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अभिषेक कपूर की अनटाइटल्ड फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वहीं अरहान ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह बॉलीवुड में एंट्री करेंगे या नहीं। 

ये भी पढ़ें:

 पहले कोर्ट मैरिज, फिर रिसेप्शन और डेस्टिनेशन वेडिंग, जानें आमिर खान की बेटी की शादी का पूरा शेड्यूल

शादी से ठीक पहले सड़क पर इस हाल में दिखीं आमिर खान की बेटी आयरा, फोटो देख फैंस रह गए हैरान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन