1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अरबाज खान की शादी के जश्न में शामिल होने पहुंचे बेटे अरहान, करीबी दोस्त भी आए नजर

अरबाज खान की शादी के जश्न में शामिल होने पहुंचे बेटे अरहान, करीबी दोस्त भी आए नजर

 Published : Dec 24, 2023 05:28 pm IST,  Updated : Dec 24, 2023 05:46 pm IST

अरबाज खान को बहन अर्पिता खान के घर के बाहर स्पॉट किया गया। अरबाज खान के बेटे अरहान खान, सोहेल खान के बेटे निरवान के साथ-साथ सलमान खान और उनके माता-पिता भी अरबाज खान-शौरा खान की शादी के लिए पहुंच चुके हैं।

Arbaaz khan, arhaan khan, salman khan- India TV Hindi
अरबाज खान की शादी में पहुंचे बेटे अरहान खान Image Source : VIRAL BHAYANI

अरबाज खान की दमदार एक्टिंग की पूरी दुनिया दीवानी है। वहीं अरबाज खान आज शादी करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर सलमान खान के भाई अरबाज खान की एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें अपनी बहन अर्पिता खान के घर के बाहर स्पॉट किया गया। खान परिवार में आज यानी 24 दिसबंर को शहनाइंया बजने वाली हैं। अरबाज खान-शौरा खान की शादी में शामिल होने उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त पहुंच रहे हैं। अरबाज खान के बेटे अरहान खान और सोहेल खान के बेटे निरवान भी अरबाज खान-शौरा खान की शादी अटेंड करने पहुंचे।

अरबाज खान का शादी से पहले सामने आया वीडियो

आज 24 दिसंबर को कुछ देर पहले अरबाज खान को उनकी बहन अर्पिता खान के घर के बाहर स्पॉट किया गया। अरबाज खान को ब्लू डेनिम और वाइट जूते के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहने देखा गया। पलक झपकते ही अरबाज खान अरनी कार से जल्दी बाहर आते हैं और अर्पिता के घर में एंट्री करते हैं। 

यहां देखें वीडियो-

अरबाज खान की शादी में अरहान और निरवान भी पहुंचे

अरबाज खान के बेटे अरहान खान और सोहेल खान के बेटे निरवान अरबाज खान-शौरा खान की शादी के लिए पहुंच चुके हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की वीडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें वह अर्पिता खान के घर में एंट्री करते नजर आ रहे हैं। 

अरबाज खान की शादी में पहुंचे सलीम खान

अरबाज खान-शौरा खान की शादी में उनके माता-पिता भी शामिल होने पहुंचे। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है उसमें सलीम खान अर्पिता खान के घर में एंट्री करते नजर आ रहे हैं। 

अरबाज खान की शादी में रिद्धिमा पंडित

अरबाज खान-शौरा खान की शादी में रिद्धिमा पंडित भी पहुंचीं। एक्ट्रेस रिद्धिमा ने येलो कलर का ट्रेडिशनल ड्रेस पहने नजर आई। वहीं पैपराजी के सामने पोज भी दिए। एक्ट्रेस ने सिंपल मेकअप, झुमके और खुले बालों से अपने लुक को पूरा किया। 

अरबाज खान के बारे में

अरबाज ने 1996 में फिल्म 'दरार' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने विलेन का रोल प्ले किया और उन्हें इस रोल के लिए फिल्मफेयर भी मिला था। अरबाज 'प्यार किया तो डरना क्या', 'हलचल', 'भागम भाग', 'जाने तू या जाने ना' जैसी कई फिल्मों का हिस्सा बने। 2012 में 'दबंग 2' से अरबाज ने निर्देशन क्षेत्र में कदम रखा, वहीं वह 'दबंग' की बाकी किस्तों के निर्माता रहे। अरबाज खान वेब सीरीज 'तनाव' में भी नजर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें:

बॉलीवुड का पहला एक्टर, जिसे इंस्टाग्राम ने किया फॉलो

जब 'आप की अदालत' में अनिल कपूर ने बताया था खुद को घंटो तक मिरर में देखने का सच, रजत शर्मा ने शेयर किया यादगार वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन