1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'केवल दो रास्ते हैं...', अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप रूमर्स के बीच शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

'केवल दो रास्ते हैं...', अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप रूमर्स के बीच शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

 Published : Jun 01, 2024 05:34 pm IST,  Updated : Jun 01, 2024 05:34 pm IST

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप रूमर्स के बीच एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। जब से बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल के ब्रेकअप की खबरें सामने आई है। लोगों ने तरह-तरह की अटकलें लगाना शुरू कर दिया है।

Arjun Kapoor with malaika arora- India TV Hindi
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा Image Source : INSTAGRAM

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के सबसे प्यार कपल में से एक हैं, लेकिन दोनों कुछ दिनों से ब्रेकअप रूमर्स के कारण काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। कपल के ब्रेकअप की अफवाहें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि 5 साल डेटिंग करने के बाद अब अर्जुन और मलाइका अलग हो गए हैं। इस मामले में अभी तक एक्टर ने अपनी चुप्पी साधी हुई है। वहीं मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप रूमर्स के बीच अर्जुन कपूर ने पहला क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

अर्जुन कपूर का पहला क्रिप्टिक पोस्ट

हालांकि अर्जुन कपूर संग मलाइका अरोड़ा के मैनेजर ने इस खबर को अफवाह बताकर खारिज कर दिया। छैया छैया गर्ल के मैनेजर ने कहा था, 'नहीं नहीं, ये सब केवल अफवाह है।' अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिप्टिक नोट शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे पास जिंदगी में दो ऑप्शन होते हैं। हम अपने पास्ट के या तो कैदी बन सकते हैं या फिर फ्यूचर एक्सप्लोरर बन सकते हैं।' अर्जुन कपूर का यह पोस्ट देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि कहीं सच में तो कपल का ब्रेकअप नहीं हो गया।

Arjun Kapoor and malaika arora
Image Source : INSTAGRAMअर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा ब्रेकअप

बता दें कि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने साल 2019 में अर्जुन कपूर के बर्थडे पर अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। दोनों हमेशा सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक वीडियोज और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब दोनों फैंस के बीच ब्रेकअप रूमर्स के बाद क्रिप्टिक पोस्ट को लेकर लगातार खबरों में बने हुए हैं।

अर्जुन कपूर का वर्कफ्रंट

अर्जुन कपूर आखिरी बार भूमि पेडनेकर के साथ द लेडी किलर (2023) में नजर आए थे। वह जल्द ही 'सिंघम अगेन' में विलेन के किरदार में नजर आएंगे। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं दर्शक अर्जुन कपूर को खूंखार विलेन के किरदार में देखने को लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन