1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Arjun Rampal 50 की उम्र में चौथी बार बने पिता, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने दिया दूसरे बेटे को जन्म

Arjun Rampal 50 की उम्र में चौथी बार बने पिता, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने दिया दूसरे बेटे को जन्म

 Published : Jul 21, 2023 12:32 pm IST,  Updated : Jul 21, 2023 12:35 pm IST

अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के घर में किलकारियां गूंज उठी हैं। कपल के दूसरे बेटे का जन्म हुआ है।

Arjun Rampal And Gabriella Demetriades- India TV Hindi
Arjun Rampal And Gabriella Demetriades Image Source : INSTAGRAM

Arjun Rampal And Gabriella Demetriades: बॉलीवुड के दमदार एक्टर अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं, उनके घर किलकारियां  गूंजी रही है। क्योंकि अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस ने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। हाल ही में गैब्रिएला ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए प्रेंग्नेंसी का ऐलान किया था। जिसके बाद अब यह खुशखबरी सामने आई है। 

अर्जुन ने सबको खास अंदाज में दी खुशखबरी 

अब इस नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी खुद अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने बताया कि मां और बच्चा दोनों ही बिल्कुल स्वस्थ हैं। साथ ही अर्जुन रामपाल ने फैंस का ढेर सारी दुआओं के लिए शुक्रिया भी अदा किया है।  उन्होंने एक क्यूट भालू के प्रिंट वाली टॉवल की तस्वीर शेयर की है, जिस पर लिखा है, 'हैलो वर्ल्ड'। इस तस्वीर के कैप्शन में अर्जुन ने लिखा है, "मुझे और मेरे परिवार को एक प्यारे से बेटे से नवाजा गया है। मां और बेटा दोनों ही बिल्कुल स्वस्थ हैं। डॉक्टर और नर्स की जबरदस्त टीम को शुक्रिया। बेटे के आने से हमारी खुशी सातवें आसमान पर है। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया।" 

लोगों ने की प्यार की बौछार 

यह पोस्ट सामने आते ही अर्जुन के फैंस के साथ बॉलीवुड के कई लोग उन्हें बधाई देने लगे। जहां सुनील शेट्टी ने हार्ट शेप इमोजी बनाया तो वहीं बॉबी देओल ने कमेंट कर लिखा, "आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।" दिव्या दत्ता ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "दिल से बधाइयां।" 

Trial Period Review: सिंगल मां बेटे की जिद पर लाई 30 दिन के लिए ट्राइल पर पिता, जानिए फिर कैसा हुआ धमाल

50 की उम्र में 4 बार पिता बने अर्जुन 

आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल 50 साल की उम्र में चौथी बार पिता बने गए हैं। इसके पहले गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ उनका एक बेटा है, जिसका नाम आरिक है। वहीं उनकी पहली पत्नी मेहर जेसिया के साथ उनकी दो बेटियां हैं। जिनके नाम मिहिका और मायरा हैं। अर्जुन की दोनों बेटियां आए दिन उनके साथ नजर आती हैं। 

Project K is now Kalki 2898 AD: प्रभास-दीपिका पादुकोण की फिल्म में दिखेगा भगवान विष्णु का कलियुग वाला अवतार?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन