1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग की बस एक फोटो देखकर भड़क गईं अरशद वारसी की पत्नी, बोलीं- दिल टूट गया

अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग की बस एक फोटो देखकर भड़क गईं अरशद वारसी की पत्नी, बोलीं- दिल टूट गया

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 06, 2024 12:12 pm IST,  Updated : Mar 06, 2024 01:27 pm IST

अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग के खूब चर्चे हैं। 3 मार्च को इस ग्रैंड सेलिब्रेशन का समापन होने के बाद भी सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो छाए हुए हैं। इन्हीं में से एक तस्वीर को देखकर अरशद वारसी की पत्नी मारिया गोरेट्टी काफी भड़क गई हैं।

Arshad Warsi wife maria-goretti - India TV Hindi
अर्शद वारसी की पत्नी ने अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग पर किया रिएक्ट। Image Source : INSTAGRAM

बीते शुक्रवार से ही अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। इस मेगा बजट इवेंट में सितारों ने खूब धूम मचाई। विदेशी गेस्ट भी पहुंचे थे, जिसमें हॉलीवुड सितारों के साथ ही बिजनेस और स्पोर्ट्स से जुड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। तीन दिनों तक चले इस कार्यक्रम में हर एक व्यवस्ता वीआई स्टाइल में थी। इंडियन कपड़ों से लेकर वेस्टर्स कपड़ों में गेस्ट अलग-अलग थीम के कार्यक्रम एन्जॉय करते नजर आए। इस दौरान अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में हाथी भी दिखे। अब इसी को देखने के बाद अरशद वारसी की पत्नी मारिया गोरेट्टी भड़क गई हैं। उनका गुस्सा खास एक तस्वीर को लेकर फूटा है। 

इस तस्वीर को लेकर हुआ बवाल

अरशद वारसी की पत्नी मारिया गोरेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी के जरिये अपनी नाराजगी जाहिर की है। मारिया का कहना है कि अनंत अंबानी और राधिका के प्री-वेडिंग में हाथियों का गलत इस्तेमाल हुआ है और उन्हें एक प्रॉप की तरह इस्तेमाल किया गया है। दरअसल ये मामला तब सामने आया जब इवांका त्रिपाठी ने अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की, जो उन्होंने अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग इवेंट में क्लिक कराई थीं। इन तस्वीरों में से एक में वो हाथी के आगे खड़ी होकर पोज देती दिखीं, जहां से पता चला कि हाथियों को बतौर प्रॉप इस्तेमाल किया गया। इसी तस्वीर को देखकर अरशद वारसी की पत्नी भड़क गई है। 

गुस्से में मारिया ने कही ये बात

इवांका की इस तस्वीर को देखने के बाद मारिया ने अपनी स्टोरी पर लिखा, 'मैं अंबानी सेलिब्रेशन की इस तस्वीर को देखने के बाद हैरान हूं। मुझे नहीं लगता कि ये किसी भी जानवर के साथ होना चाहिए। खास तौर पर उनके साथ जिन्हें रेस्क्यू करके एक नया जीवन दिया गया हो। ये दिल तोड़ने वाला है कि इस हाथी को एक प्रॉप की तरह खड़ा किया गया है। वो भी लोगों और शोर-शराबे के बीच।' अरशद वारसी की पत्नी मारिया गोरेट्टी का गुस्सा पूरी तरह से अंबानी परिवार के इस इंतजाम के लिए रहा। 

Arshad Warsi wife maria-goretti
Image Source : INSTAGRAMइवांका ट्रंप की तस्वीर पर मारिया गोरेट्टी का रिएक्शन।

इस वजह से भड़कीं मारिया

बता दें, जामनगर में अंबानी परिवार द्वारा बनाए गए वनतारा में हाथियों को रेस्क्यू कर लाया गया है। इन हाथियों का खास ख्याल रखने का दावा भी किया जा रहा है। ऐसे में इस तरह की तस्वीर देखने के बाद अरशद वारसी की पत्नी मारिया ने इसे इन्ही बातों से जोड़कर देखा है। फिलहाल, बात करें अंबानी परिवार के इस कार्यक्रम की तो वो बेहद ही शानदार रहा। वहां पहुंचे सभी सितारे लगातार वहां की तस्वीरें फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: जल्द होगा ऑस्कर 2024 विजेताओं के नाम का ऐलान, जानें कब और कहां देख सकते हैं अकेडमी अवॉर्ड्स

इतना बड़ा हो गया है 'सूर्यवंशम' का 'छोटा भानु प्रताप', 25 सालों बाद अब ऐसा दिखता है अमिताभ बच्चन का ऑन स्क्रीन बेटा 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन