1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ashish Vidyarthi की दूसरी शादी से पहली पत्नी को लगा सदमा! सोशल मीडिया पर कही दिल की बात

Ashish Vidyarthi की दूसरी शादी से पहली पत्नी को लगा सदमा! सोशल मीडिया पर कही दिल की बात

 Published : May 26, 2023 09:02 am IST,  Updated : May 26, 2023 11:48 am IST

Ashish vidyarthi First Wife Piloo Vidyarthi reaction: आशीष विद्यार्थी ने दूसरी शादी की खबर से सबको झटका दे दिया है। जिसके बाद उनकी पहली पत्नी का रिएक्शन सामने आया है।

Ashish Vidyarthi First Wife Piloo Vidyarthi reaction- India TV Hindi
Ashish Vidyarthi First Wife Piloo Vidyarthi reaction Image Source : INSTAGRAM_PILOOVIDYARTHI

Ashish vidyarthi First Wife Piloo Vidyarthi reaction: बॉलीवुड के दमदार एक्टर आशीष विद्यार्थी ने बीते दिन सबको चौंका दिया। उन्होंने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी की है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर तहलका मचा हुआ है, इस शादी से आशीष के फैंस ही नहीं बल्कि उनकी पहली पत्नी पीलू विद्यार्थी (राजोशि बरुआ) को भी काफी सदमा लगा है। उन्होंने बताया है कि उनकी जिंदगी में सब कुछ बिखर सा गया है। अपने जीवन में आए इस कमजोर पल में उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया है और दिल की बात शेयर की है।  

टूट गईं हैं पहली पत्नी 

जाहिर सी बात है कि आशीष की इस शादी की अचानक तस्वीरें सामने आना सभी के लिए शॉकिंग था। लेकिन उनकी पत्नी के लिए यह खबर किसी भूकंप के झटके से कम नहीं रही होगी। इसलिए अब आशीष की पहली वाइफ राजोशी ने इंस्ट्राग्राम पर कुछ क्रिप्टिक पोस्ट किए हैं जिनसे उनकी मन: स्थिति साफतौर पर पता लग रही है। ऐसा लग रहा है कि राजोशी खुद को जोड़ने और संभालने की कोशिश कर रही हैं।

Ashish vidyarthi
Image Source : INSTAGRAMAshish vidyarthi

क्या बोलीं आशीष की पहली पत्नी 

इस सदमे से जूझ रहीं राजोशी की पोस्ट बता रही है कि आशीष ने उन्हें धोखा दिया है। एक पोस्ट में राजोशी ने लिखा है, 'सही व्यक्ति आपसे ये सवाल नहीं पूछेगा कि आप उनके लिए क्या मायने रखते हैं। वो ये कभी वहीं करेगा जिसके बारे में वो जानते हैं कि उससे आपको तकलीफ होगी। इसे याद रखें।'

क्या सच में पति को दी दुआएं?

वहीं एक अन्य पोस्ट में राजोशी ने लिखा है, 'हो सकता है ज्यादा विचार करना और शक अभी आपके दिमाग से बाहर निकल गया हो। यह भी संभव है कि क्लैरिटी ने कन्फ्यूजन की जगह ले ली हो। हो सकता है कि शांति और धीरज आपकी जिंदगी को भर दे। आप काफी लंबे समय से मजबूत बने हुए हैं और अब वक्त आ गया है कि आपको आशीर्वाद मिले। क्योंकि आप ये डिजर्व करते हैं।'

Priyanka Chopra की 'सिटाडेल' ने बनाया रिकॉर्ड, सीजन 2 को लेकर हुआ बड़ा ऐलान

23 साल के बेटे के पिता हैं आशीष 

आपको बता दें कि आशीष और राजोशी की शादी को काफी लंबा समय बीत चुका है। दोनों के तलाक की भी कोई खबर सामने नहीं आई है।  दोनों का एक बेटा है, अर्थ जिसकी उम्र 23 साल की है। वहीं आशीष की दूसरी वाइफ एक बिजनसवुमन हैं। जो मूलत: गोवाहाटी की हैं और कोलकाता में बिजनेस करती हैं।

कौन है वो लड़की, जिसने 60 साल के खलनायक Ashish Vidyarthi के साथ रचाई शादी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन