1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बेबी डॉल' फेम सिंगर कनिका कपूर फिर करने जा रही हैं शादी, दूल्हा है 'विदेशी' बिजनेसमैन

'बेबी डॉल' फेम सिंगर कनिका कपूर फिर करने जा रही हैं शादी, दूल्हा है 'विदेशी' बिजनेसमैन

 Published : Mar 14, 2022 04:34 pm IST,  Updated : Mar 14, 2022 04:34 pm IST

Kanika Kapoor Wedding News: 'बेबी डॉल' फेम सिंगर कनिका कपूर फिर दुल्हनिया बनने जा रही हैं। पहली शादी भी कनिका ने एक बिजनेसमैन से ही किया था लेकिन वो रिश्ता चल नहीं पाया।

Baby Doll fame singer Kanika Kapoor is going to marry again the groom is a NRI businessman- India TV Hindi
कनिका कपूर Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • पहली शादी भी कनिका ने एक बिजनेसमैन से ही किया था
  • कनिका के एक्स हसबैंड राज लंदन के एक बिजनसमैन हैं
  • शादी की तैयारियों में खासी व्यस्त हैं कनिका

Kanika Kapoor Wedding News: 'बेबी डॉल' फेम सिंगर कनिका कपूर फिर दुल्हनिया बनने जा रही हैं। पहली शादी भी कनिका ने एक बिजनेसमैन से ही किया था लेकिन वो रिश्ता चल नहीं पाया। जिसके बाद दोनों अलग हो गए। अब बताया जा रहा है कि इसी साल कनिका कपूर फिर से शादी करेंगी। इस बार भी उन्होंने अपने लिए बिजनेसमैन पार्टनर ही चुना है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कनिका कपूर मई में शादी कर सकती हैं। बिजनसमैन का नाम गौतम है जो एनआरआई है। कनिका शादी की तैयारियों में खासी व्यस्त बताई जा रही हैं। इस दौरान उनको शॉपिंग करते हुए भी देखा गया।

ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम और कनिका के बीच शादी को लेकर बात चल रही है। करीब छह माह से शादी की बात हो रही है। अब शायद दोनों शादी के बंधन में बंध जाएं। हालांकि, अभी तक इसको लेकर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं आई है।

अगर कनिका की पहली शादी के बारे में बात करें तो राज चंडोक नामक बिजनेसमैन से शादी की थी। कनिका के पहले पति राज चंडोक के साथ उनका रिश्ता चल नहीं पाया था और साल 2012 में तलाक हो गया था। राज लंदन के एक बिजनसमैन हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन