1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्यूट सी बेटी के बाप हैं बादशाह, 8 साल चली थी पहली शादी, ईशा रिखी से कम हसीन नहीं पहली पत्नी

क्यूट सी बेटी के बाप हैं बादशाह, 8 साल चली थी पहली शादी, ईशा रिखी से कम हसीन नहीं पहली पत्नी

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 25, 2026 04:27 pm IST,  Updated : Mar 25, 2026 04:27 pm IST

रैपर बादशाह अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। दूसरी पत्नी की चर्चाओं के बीच लाइमलाइट से दूर रहने वाली पहली पत्नी भी छाई हुई हैं। पहली शादी से बादशाह की एक 8 साल की बेटी भी है।

badshah isha jasmin- India TV Hindi
बादशाह, ईशा और जैस्मिन। Image Source : POONAM RIKHI AND BADSHAH INSTAGRAM

रैपर बादशाह की दूसरी शादी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। उनकी दूसरी पत्नी की खूबसूरती की चर्चाएं हो रही हैं। बीते दिनों तस्वीरें सामने आईं, जिससे खुलासा हुआ कि रैपर ने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से दूसरी शादी कर ली है। शादी बेहद सादगी से की गई, जिसमें परिवार के चंद लोग ही शामिल हुए। सामने आई झलकियों में ईशा पंजाबी ब्राइड की तरह सुर्ख लाल सूट में नजर आईं। सीक्रेट वेडिंग को लेकर फैंस थोड़ा हैरान जरूर हुए, लेकिन रैपर को बधाइयां भी दीं। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद ईशा रिखी के साथ लोगों ने बादशाह की पर्सनल लाइफ के बारे में भी खंगालना शुरू कर दिया और लाइमलाइट से कोसों दूर रहने वाली उनकी पहली पत्नी के बारे में बातें करने लगे। लोग जानना चाह रहे हैं कि उनकी पहली वाइफ कौन थीं।

कौन हैं बादशाह की पहली पत्नी

बादशाह की पहली पत्नी का नाम जैस्मिन मसीह है। जैस्मिन क्रिश्चियन धर्म की हैं और पंजाब के जालंधर जिले की रहने वाली हैं। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी और इसके बाद ही दोनों करीब आ गए थे। बताया जाता है कि कुछ मुलाकातों और चंद दिनों की डेटिंग के बाद ही दोनों ने शादी का मन बना लिया था। शादी के बाद दोनों के बीच दूरियां आने लगी और इसकी वजह रिलीजियस डिफ्रेंसेज थे। दोनों के रहन-सहन पूरी तरह अलग थे जिसके चलके जैस्मिन, बादशाह के परिवार में घुलमिल नहीं पाईं और उन्होंने अलग होने का मन हवा लिया।

badshah daughter
Image Source : BADSHAH INSTAGRAMबादशाह और जैस्मिन।

तलाक के बाद बेटी संग कहां रहती हैं पहली पत्नी?

जलंधर की रहने वाली जैस्मिन का ज्यादा वक्त विदेश में बीता था और बादशाह का परिवार भारत में रहता था। धीरे-धीरे दोनों के लिए एक-दूसरे के साथ रहने मुश्किल हो गया और काफी झगड़ों के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। दोनों चीजों को सुलझाने की कोशिश की थी, लेकिन वो और उलझ गईं और साल 2020 में दोनों ने तलाक ले लिया। साल 2017 में दोनों एक बेटी के पेरेंट्स बने थे। अब जैस्मिन बेटी जेसेमी ग्रेस के साथ लंदन में रह रही हैं।

badshah daughter
Image Source : BADSHAH INSTAGRAMबादशाह की बेटी।

शादी के आधिकारिक ऐलान का इंतजार

बादशाह फिलहाल अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। कपल की शादी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर भले ही सामने आ गई हैं, लेकिन दोनों ने अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। फैंस को फिलहाल कपल की तरफ इंस्टाग्राम पोस्ट का इंतजार है। दोनों बीते चार साल से रिलेशन में थे और अब इस रिश्ते को दोनों ने नाम दिया है। ईशा रिखी पेशे से एक्ट्रेस हैं और पंजाबी फिल्मों के साथ बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। ईशा की मां पूनम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों को इसकी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: 'वो मुझे छूता था', वायरल गर्ल मोनालिसा ने उस डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप जिसने बनाया हीरोइन, रो-रोकर खोली सनोज मिश्रा की पोल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन