1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. BAFTA में धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट, ग्लोबल स्टेज पर याद किए गए 'ही-मैन', फैंस हुए भावुक

BAFTA में धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट, ग्लोबल स्टेज पर याद किए गए 'ही-मैन', फैंस हुए भावुक

 Written By: Priya Shukla
 Published : Feb 23, 2026 01:51 pm IST,  Updated : Feb 23, 2026 01:51 pm IST

बाफ्टा 2026 में 'इन मेमोरियम' सेगमेंट के दौरान दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी गई। ही-मैन को वैश्विक सिनेमा जगत की हस्तियों के साथ सम्मानित किया गया, जिसने ही-मैन के फैंस को भी भावुक कर दिया।

Dharmendra- India TV Hindi
धर्मेंद्र Image Source : PTI

लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित 79वे ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड (BAFTA) में रविवार रात हिंदी सिनेमा के ही-मैन के नाम से मशहूर दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिसने सभी की आंखें नम कर दीं। धर्मेंद्र ने पिछले साल नवंबर में इस दुनिया को अलविदा कह दिया, जिससे पूरे देश में शोक की लहर थी। उनके जाने के बाद सभी अलग-अलग तरह से उन्हें लगातार याद कर रहे हैँ। अब जब दिवंगत अभिनेता को वैश्विक सिनेमा जगत की हस्तियों के साथ सम्मानित किया गया, तो फैंस एक बार फिर उन्हें याद करके भावुक हो गए हैं।

BAFTA 2026 में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि

ब्रिटिश गायिका-गीतकार जेसी वेयर ने बारबरा स्ट्रीसैंड के गीत 'द वे वी वेयर' गाते हुए उन दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई, जिन्होंने पिछले साल इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस मेमोरियम सेगमेंट में धर्मेंद्र के साथ डायने कीटन, टेरेंस स्टैम्प, कैथरीन ओ'हारा, रॉब रेनर, जीन हैकमैन, रॉबर्ट डुवैल, टॉम स्टॉपर्ड, ब्रिगिट बार्डोट, लालो शिफ्रिन, माइकल मैडसेन और वैल किल्मर जैसी हस्तियों को भी याद किया गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

नवंबर 2025 को हुआ था धर्मेंद्र का निधन

बता दें, दिग्गज अभिनेता ने पिछले साल यानी 2025 में 24 नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इससे पहले उन्हें महीने की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, हालत में सुधार होने के बाद उन्हें घर शिफ्ट कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी था। इसी बीच 24 नवंबर को उनका उनके मुंबई स्थित घर में 89 वर्ष का आयु में निधन हो गया, जिसके बाद देओल परिवार ने करीबी दोस्तों और इंडस्ट्री के लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया।

धर्मेंद्र का परिवार और आखिरी फिल्म

धर्मेंद्र के परिवार में उनकी दो पत्नियां, प्रकाश कौर और अभिनेत्री हेमा मालिनी, और छह बच्चे हैं, जिनमें अभिनेता सनी देओल, बॉबी देओल और ईशा देओल शामिल हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'इक्कीस' थी, जो उनके निधन के बाद रिलीज हुई थी। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया लीड रोल में हैं।

ये भी पढ़ेंः 'सिर्फ फर्ज निभा रहा हूं', निरहुआ को 'पत्नी से नहीं प्यार', भोजपुरी सुपरस्टार के बयान से मचा बवाल

ओटीटी पर ट्रेंड कर रही 2 घंटे 26 मिनट की फिल्म, 2 हफ्ते से नेटफ्लिक्स पर डाल रखा है डेरा, बनी दर्शकों की फेवरेट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन