1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बागेश्वर धाम: अनुष्‍का शर्मा से लेकर ये सेलेब्स के है धर्मगुरु, जानें कौन किस गुरु को करता है फॉलो

बागेश्वर धाम: अनुष्‍का शर्मा से लेकर ये सेलेब्स के है धर्मगुरु, जानें कौन किस गुरु को करता है फॉलो

 Published : Feb 13, 2023 11:43 pm IST,  Updated : Feb 13, 2023 11:44 pm IST

बाबा बागेश्वर हर तरफ चर्चा में हैं। आज हम आपको बताएंगे की कौन से एक्टर-एक्ट्रेस कौन से धर्मगुरु को फॉलो करता है।

twitter- India TV Hindi
बाबा बागेश्वर Image Source : TWITTER

मध्य प्रदेश के गढ़ा गांव में स्थित बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने 'चमत्कारों' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल में महाराष्ट्र के तर्कवादी श्याम मानव ने उन्हें ‘चमत्कार’ साबित करने की चुनौती दी थी, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए थे। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बहुत से लोग बनाते हैं। आज हम आपको बताएंगे की फिल्मी जगत में कौन सा सितारा किस गुरु को मानता है।

विराट और अनुष्का

विराट और अनुष्का की कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुई थी, जिसमें कपल को वृंदावन के आश्रम में देखा गया था। कपल को बाबा नीम करोली के भक्त माना जाता है। 

सुभाष घई

हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्माता निर्देशक सुभाष घई को उनकी बेहतरीन फिल्में कालीचरण, हीरो, जंग, कर्मा, राम लखन, सौदागर,खलनायक,परदेश के लिए जाना जाता है। साल 2006 में उन्हें सामाजिक फिल्म इकबाल के लिए राष्ट्रीय सम्मान से भी पुरूस्कारित किया गया था। बता दें सुभाष घई राधे मां को मानते हैं, उनकी तस्वीरें राधा मां के साथ वायरल भी हुई थी। टीवी अभिनेत्री डॉली बिंद्रा और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी और रवि किशन भी राधे मां के भक्तों में शामिल थे।

twitter
Image Source : TWITTERसुभाष घई

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी वननेस यूनिवर्सिटी में विश्वास रखती हैं। साथ ही वह आर्ट ऑफ़ लिविंग की भी फॉलोअर हैं।

twitter
Image Source : TWITTERशिल्पा शेट्टी

Gadar 2: तारा सिंह को बिग-बॉस में 'गदर-2' का प्रमोशन करना पड़ा भारी, इस बड़े नेता ने ट्वीट कर उड़ाई धज्जियां

रितिक रोशन

शिल्पा शेट्टी के जैसे ही रितिक रोशन भी वननेस यूनिवर्सिटी में विश्वास रखते हैं।

लारा दत्ता

लारा दत्ता रविशंकर को काफी मानती है। वे हमेशा उनके प्रवचन में शामिल होती हैं। 

संजय दत्त 

संजय दत्त श्री रविशंकर के शिष्य हैं। वह अक्सर उनसे मिलने और उनकी शिक्षाओं को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए उनसे मिलते हैं। 

BIGG BOSS 16: एमसी स्टैन की जीत पर प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस हुए निराश, ट्विटर पर निकाली भड़ास

ऐश्वर्या राय बच्चन

 

ऐश्वर्या राय बच्चन सत्य साईं बाबा की शिक्षाओं में विश्वास करती हैं, जिस तरह से उन्होंने उपदेश दिया और इस दुनिया में सकारात्मकता फैलाई, वह उन्हें बहुत पसंद है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन