1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भूतनाथ' का बंकू अब हो गया है इतना बड़ा, अमिताभ बच्चन भी नहीं पहचान पाएंगे

'भूतनाथ' का बंकू अब हो गया है इतना बड़ा, अमिताभ बच्चन भी नहीं पहचान पाएंगे

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Feb 05, 2024 05:29 pm IST,  Updated : Feb 05, 2024 05:31 pm IST

'भूतनाथ' एक्टर अमन सिद्दीकी तो आपको याद ही होंगे। जी हां वही जिन्होंने छोटे बच्चे का रोल निभाया था। अब वो बड़े हो गए हैं और उनका लुक पूरी तरह बदल गया है। एक नजर में आप उन्हें शायद ही पहचान पाए।

Bhootnath banku- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन के साथ 'भूतनाथ' का बंकू। Image Source : INSTAGRAM

साल 2008 में अमिताभ बच्चन की फिल्म 'भूतनाथ' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक भूत का करिदार निभाया था। फिल्म की रिलीज के बाद अमिताभ के इस किरदार की काफी तारीफें हुई थीं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ एक छोटा बच्चा भी लीड रोल में था। फिल्म की पूरी कहानी बच्चे और अमिताभ बच्चन के इर्द-गिर्द ही थी। बच्चे की एक्टिंग के साथ ही उसकी क्यूटनेस की  भी खूब तारीफें हुईं। अब इतने साल बाद ये बच्चा कहां हैं, क्या कर रहा है और कैसा दिखता है ये सभी जानना चाहते हैं। ऐसे में आपको बताते हैं कि अब ये बच्चा कितना बड़ा हो गया है। 

फैंस का जीता दिल

'भूतनाथ' में अमन सिद्दीकी नाम के चाइल्ड आर्टिस्ट ने बंकू का किरदार निभाया था। उस दौरान उन्होंने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता। लोगों को हसाया और रुलाया भी। अब फिल्म की रिलीज के 16 साल बाद बंकू यानी अमन सिद्दीकी काफी बड़े हो गए हैं। बीते 16 सालों में उन्होंने किसी और फिल्म में काम नहीं किया। शोबाजी और लाइमलाइट से दूर अमन सिद्दीकी काफी अलग लाइफ जी रहे हैं। उन्होंने फिल्मी दुनिया छोड़ एक अलग दुनिया बसा ली है, जिसती झलक वो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। 

यहां देखें तस्वीरें

हाल में वायरल हुई तस्वीर

अमन अब स्टेज सिंगर बन गए हैं। सेंट जेवियर्स कॉलेज में उन्हें परफॉर्म करते हुए देखा गया, जिसकी तस्वीर भी वायरल हुई। अब वो एक्टिंग से काफी दूर हैं। वो अपनी पढ़ाई के साथ-साथ सिंगिंग भी करते हैं। वैसे अमन ने तीन साल की उम्र में एक्टिंग की शुरुआत की थी। उन्होंने एड फिल्म में पहले काम किया। हॉर्लिक्स और एक्शन जूतों की एड से वो पॉपुलर हुए थे। पहली क्लास में उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ एड साइन की थी। अमन ने 'फना', 'ता रा रम पम' और कई फिल्मों को इंकार किया, क्योंकि वो पढ़ाई पर ध्यान देना चाहते थे। 'भूतनाथ' के लिए वो इसलिए तैयार हुए क्योंकि उन्हें शाहरुख खान, जूही चावला और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों के साथ काम करने का मौका मिल रहा था और उनका रोल भी सबसे अहम था। 

पूरी तरह बदले बंकू

'भूतनाथ' एक बॉलीवुड फिल्म है जो 2008 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म विवेक शर्मा द्वारा निर्देशित एक हॉरर कॉमेडी-ड्रामा है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, जूही चावला और शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के अलावा भी  अमन ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ एड फिल्म में काम किया। फिलहाल अब वो क्यूट बॉय से हैंडसम हंक बन गए हैं और उनका अंदाज अब पूरी तरह से बदला नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें: 'मर्डर मुबारक' में कातिलों की पहचान कराएंगे पंकज त्रिपाठी, 8 सितारों की झलक के साथ सामने आई रिलीज डेट

'शंभू' बनकर अक्षय कुमार ने किया तांडव, भयंकर अवतार देख आप भी कहेंगे- 'OMG'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन