1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मशहूर संगीतकार बप्पी लहरी का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

मशहूर संगीतकार बप्पी लहरी का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

 Published : Feb 16, 2022 08:09 am IST,  Updated : Feb 16, 2022 08:47 am IST

प्रसिद्ध भारतीय गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का निधन हो गया है। मुंबई के एक हॉस्पिटल में बप्पी लहरी ने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र करीब 69 वर्ष थी।

बप्पी लहरी - India TV Hindi
बप्पी लहरी  Image Source : INST/BAPPILAHIRI_OFFICIAL

प्रसिद्ध भारतीय गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का निधन हो गया है। मुंबई के एक हॉस्पिटल में बप्‍पी लहरी ने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र करीब 69 वर्ष थी।

बताया जा रहा है कि बप्पी लहरी का निधन रात करीब 11 बजे हुआ। कहा जा रहा है वो काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज क्रिटी केयर अस्पताल में चल रहा था।

हिंदी सिनेमा में 'बप्पी दा' के नाम से फेमस बप्पी लहरी ने महज तीन साल की उम्र में तबला बजाना शुरू कर दिया था और तभी से उन्होंने संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। बप्पी लहिरी को सोना पहनना और हमेशा चश्मा लगाकर रखना बेहद पसंद था। गले में सोने की मोटी-मोटी चेन और हाथ में बड़ी-बड़ी अंगूठियां समेत सोने के ढेर सारे गहने पहनना उनकी पहचान थी।

उनके निधन की खबर से बॉलीवुड और म्यूजिक इंडडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं इस खबर के सामने अपने के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन