1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Gadar 2 की रिलीज से पहले सनी देओल ने की बैंड बाजा बारात की तैयारी! जानिए कब और किसकी हो रही शादी

Gadar 2 की रिलीज से पहले सनी देओल ने की बैंड बाजा बारात की तैयारी! जानिए कब और किसकी हो रही शादी

 Reported By: Joyeeta Mitra Suvarna, Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 12, 2023 07:48 am IST,  Updated : Jun 12, 2023 09:04 am IST

सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द ही दुल्हा बनने जा रहे हैं। एक्टर के घर शादी की तैयारी शुरू हो गई है। एक्टर किससे, कब और कहां शादी करेंगे, ये जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

Sunny Deol and Karan Deol.- India TV Hindi
Sunny Deol and Karan Deol. Image Source : INSTAGRAM

सनी देओल इन दिनों लगातार चर्चा में बनें हुए हैं। उनकी फिल्म 'गदर' रिलीज हो गई है, वहीं 'गदर 2' रिलीज होने वाली है। सनी देओल जोर-शोर से फिल्म के प्रमोशन में लगे हैं, लेकिन 'गदर 2' की रिलीज से पहले एक्टर अपनी बड़ी जिम्मेदारी पूरी करने जा रहे हैं। दरअसल, सनी देओल के घर लंबे वक्त के बाद शहनाई बजने वाली है। सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल की शादी तय हो गई है। शादी में पूरा देओल परिवार शामिल होने वाला है। 

सनी के घर बजेगी शहनाई

गदर 2 की रिलीज से पहले सनी देओल के लाडले करण देओल के सिर सेहरा बंधने की पूरी तैयारी हो चुकी है। 18 जून को करण अपने बचपन की साथी दृशा आचार्य से शादी करेंगे। शादी से जुड़े प्री-फंक्शन्स 16 जून से शुरू हो जाएंगे। करण देओल की शादी दृषा आचार्य के साथ बड़े धूमधाम से मुंबई में स्थित धर्मेंद्र के घर पर होगी। दृशा आचार्य का संबंध बंगाली फिल्म निर्देशक बिमल रॉय से हैं। वो उनकी परपोती हैं। शादी की तैयारी बड़े ही जोरों-शोरों के साथ शुरू हो चुकी है।

16 जून से शुरू होंगी शादी की रस्में
12 जून को घर पर पार्टी का आयोजन किया गया है, जहां पर नाच गाना भी होगा। संगीत की जिम्मेदारी निर्देशक और कोरियोग्राफर अहमद खान को मिली है। 16 तारीख से हल्दी, मेहंदी, संगीत और फिर 18 को शादी होगी। कुछ रस्में घर पर होंगी और कुछ बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड में होगी। फिलहाल पूरे घर को फूलों से सजाया गया है। निर्देशक और कोरियोग्राफर अहमद खान संगीत की तैयारी में जुटे हुए हैं। देश-विदेश से सभी रिश्तेदार इस वक्त धर्मेंद्र के जुहू स्थित आलीशान घर पर पहुंच रहे हैं। 

दुबई में हुई दृशा की परवरिश
करण और दृशा आचार्य की सगाई पहले ही एक प्राइवेट सेरेमनी में की जा चुकी है। दोनों ने धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश देओल की वेडिंग एनिवर्सरी 18 फरवरी को सगाई की थी। बता दें, दृशा आचार्य के पिता सुमित आचार्य और मां चीमू आचार्य1998 में ही दुबई शिफ्ट हो गए थे। दोनों ने दृशा की परवरिश भी वहीं की। दृशा अब प्रोफेशनली अपनी मां की मदद करती हैं। दृशा और करण बचपन से एक-दूसरे के अच्छे दोस्त थे। फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को प्राइवेट ही रखा।

ये भी पढ़ें: Exclusive: अविका गोर को विक्रम भट्ट ने वीडियो कॉल पर कही ऐसी बात, एक्ट्रेस को लगा जोर का झटका!

बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक का हुआ एक्सीडेंट, पति अभिनव ने बताया कैसा है हाल!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन