1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक का हुआ एक्सीडेंट, पति अभिनव ने बताया कैसा है हाल!

बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक का हुआ एक्सीडेंट, पति अभिनव ने बताया कैसा है हाल!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 11, 2023 08:58 am IST,  Updated : Jun 11, 2023 02:28 pm IST

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक का एक्सीडेंट हुआ है। एक्ट्रेस के पति अभिनव शुक्ला ने ट्वीट करके मामले की जानकारी दी है।

Rubina Dilaik, Abhinav Shukla- India TV Hindi
Rubina Dilaik and Abhinav Shukla. Image Source : INSTAGRAM

बिग बॉस की विजेता रुबीना दिलैक घर-घर में पहचाना जाने वाला नाम हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं और अपनी लाइफ से जुड़ी हर अपडेट फैंस के साथ साझा करती हैं। 'छोटी बहु' के स्क्रीन नेम से मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक का शनिवार को एक्सीडेंट हो गया। इस मामले की जानकारी खुद उनके पति अभिनव शुक्ला ने ट्वीट कर के दी है। एक्टर ने घटना की तस्वीरें पोस्ट करते हुए पूरा मामला बताया है। इस घटना के बाद अभिनव का फी भड़क गए और उन्होंने ट्वीट में अपनी भड़ास निकाली है। 

एक्सीडेंट के दौरान कार में थीं रुबीना

एक्ट्रेस के पति ने बताया कि एक्ट्रेस घटना के वक्त कार में ही थीं, लेकिन वो बाल-बाल बच गई हैं। अभिनव ने कहा कि कार चलाते हुए एक शख्स ने फोन पर बात करते हुए ट्रैफिक लाइट जंप की और फिर इनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। उन्होंने तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें गाड़ी में हुआ डैमेज भी साफ नजर आ रहा है। एक्टर इस घटना से काफी परेशान हैं। एक्टर की गाड़ी में काफी डैमेज हुआ है। 

अभिनव ने किया ट्वीट
रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला ने ट्वीट में लिखा, 'जो हमारे साथ हुआ, वो आपके साथ भी हो सकता है। फोन पर बात करते हुए ट्रैफिक लाइट जंप करने वाले बेवकूफों से सावधान रहें। ऐसी घटनाएं होने के बाद ये लोग खड़े होकर मुस्कुराते है। अधिक जानकारी आपके साथ बाद में साझा करूंगा। रुबीना कार में थी वो ठीक है, उसे मेडिकल के लिए ले जा रही हूं। मुंबई पुलिस और मुंबई ट्रैफिर पुलिस, आपसे सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूँ !'

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है कपल
बता दें, रुबीना दिलैक और अभिनव दोनों एक साथ बतौर कपल बिग बॉस के घर में पहुंचे थे। अभिनव शो से बाहर हो गए थे, लेकिन रुबीना ने शो जीता था। दोनों की जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों ही बहुत एक्टिव हैं। दोनों को ट्रेवेल करना काफी पसंद है और ट्रेवेल अपडेट्स लगातार फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। दोनों अक्सर हिमाचल प्रदेश में वक्त बिताते हैं। दरअसल रुबीना हिमाचल प्रदेश की ही रहने वाली हैं। 

ये भी पढ़ें: सोनम कपूर ने पहली बार दिखाया अपने बेटे का चेहरा, एक टक देखते रहे फैंस!

गौहर खान ने दिखाई बेटे की पहली Photo, बेबी बॉय का नाम जानते ही लोगों का उमड़ा प्यार!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन