1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तैमूर को गेंद थमाने से पहले सैफ अली खान ने सुनाई खानदानी विरासत, बताया कैसे दादा और परदादा कहलाए क्रिकेट के दिग्गज

तैमूर को गेंद थमाने से पहले सैफ अली खान ने सुनाई खानदानी विरासत, बताया कैसे दादा और परदादा कहलाए क्रिकेट के दिग्गज

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jul 02, 2024 09:43 am IST,  Updated : Jul 02, 2024 09:43 am IST

एक्टर सैफ अली खान इन दिनों अपने परिवार के साथ लंदन में हैं और अपने बेटे तैमूर अली खान को पारिवारिक विरासत का ज्ञान दे रहे हैं। एक्टर क्रिकेट के लेसन देने के साथ ही तैमूर को उनके दादा और पड़दादा के बारे में बता रहे हैं।

pataudi family- India TV Hindi
इफ्तिखार अली खान पटौदी, मंसूर अली खान, तैमूर और सैफ अली खान। Image Source : INSTAGRAM

सैफ अली खान भले ही अपने दिवंगत पिता और दादा की रहा पर नहीं चले और क्रिकेटर बनने के बजाय एक्टर बनने का फैसला किया, लेकिन वो अपने परिवार की विरासत को बखूबी समझते हैं। वो इस बात को अच्छे से जानते हैं कि भारतीय क्रिकेट के इतिहास में उनके पिता और दादा का क्या किरदार रहा है। यही पारिवारिक विरासत वो अपने बेटे तैमूर अली खान को भी सौंपना चाहते हैं और इसकी तैयारी भी कर रहे हैं, यही वजह है कि वो तैमूर को हर पहलू से रू-ब-रू करा रहे हैं ताकी पटौदी खानदान की हर नब्ज को वो बारीकी से समझ सकें। इसमें कोई कसर न छोड़ते हुए सैफ अली खान ने हाल में ही अपने बेटे तैमूर को क्रिकेट के बारे में बताया और साथ ही बताया कि उनके परिवार का क्रिकेट से क्या खास नाता रहा है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें सैफ लंदन के एक क्रिकेट क्लब में तैमूर को अपने परिवार का क्रिकेट इतिहास समझाते हुए नजर आ रहे हैं।

क्रिकेट खेलने पहुंचे तैमूर

एक वीडियो में तैमूर को नेट के अंदर गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने नीली पट्टी वाली सफेद टी-शर्ट, मैचिंग ट्रैक पैंट और स्पोर्ट शूज पहने हुए हैं। वहीं सैफ ने कैजुल लुक ही कैरी किया है, ठीक वैसा ही जैसे कपड़ों में वो अक्सर नजर आते हैं। उन्होंने डेनिम, फॉर्मल ब्राउन शूज और ब्लू स्ट्राइप शर्ट के साथ ऑलिव ग्रीन जैकेट कैरी की है। उन्होंने एक छोटी सी पोनीटेल भी बनाई हुई है। पोनीटेल देख जाहिर हो रहा है कि वो अपनी आगामी तेलुगु डेब्यू 'देवरा: पार्ट 1' के खलनायक के रूप में बड़े बालों में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा भी एक एक और वीडियो सामने आया है जिसमें सैफ तैमूर को क्रिकेट 'काउंटियों' की अवधारणा समझाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

यहां देखें वीडियो

दादा और परदादा से तैमूर को कराया वाकिफ

दूसरे वीडियो में सैफ तैमूर को क्रिकेट 'काउंटियों' की अवधारणा समझाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जब तैमूर कोई सवाल करता है तो सैफ कहते हैं, 'काउंटियां क्लब की तरह होती हैं। जैसे ससेक्स, वॉर्सेस्टरशायर। आपके परदादा वॉर्सेस्टरशायर के लिए खेलते थे। आपके दादा ने ससेक्स की कप्तानी की थी।' जैसे ही तैमूर सिर हिलाता है उसके क्रिकेट कोच सैफ के परिवार के क्रिकेट इतिहास से हैरान हो जाते हैं और उनसे पूछते हैं, 'क्या यह सही है?' जिस पर सैफ गर्व से सिर हिलाते हैं और हां कहते हैं। 

यहां देखें वीडियो

भारतीय टीम में कप्तान रहे इफ़्तिख़ार और मनसूर

बता दें, सैफ के दादा इफ़्तिख़ार अली ख़ान पटौदी 1946 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे थे। वे भारत और इंग्लैंड दोनों के लिए खेलने वाले एकमात्र टेस्ट क्रिकेटर भी हैं। आजादी के बाद राज्य के भारत में विलय होने से पहले वे तीन दशकों तक पटौदी के राजकुमार भी रहे। उन्हें भारत सरकार ने पटौदी के नवाब की उपाधि दी थी। सैफ के पिता मंसूर अली खान पटौदी उर्फ ​​टाइगर पटौदी ने भी भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी की थी। उन्हें सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था, जो किसी पूर्व खिलाड़ी को बीसीसीआई द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। टाइगर पटौदी ने अभिनेत्री शर्मिला टैगोर से शादी की। सैफ की दूसरी शादी करीना कपूर से हुई है और उनके दो बेटे हैं, तैमूर और जेह अली खान।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन