1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मोनालिसा से पहले वायरल हुई थी ये सिंगर, रातों-रात चमकी थी किस्मत, लेकिन फिर चंद दिनों में पिट गई भद्द

मोनालिसा से पहले वायरल हुई थी ये सिंगर, रातों-रात चमकी थी किस्मत, लेकिन फिर चंद दिनों में पिट गई भद्द

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Feb 15, 2025 08:15 pm IST,  Updated : Feb 15, 2025 08:15 pm IST

महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा अब मायानगरी मुंबई में एक्टिंग सीख रही हैं। मोनालिसा से पहले भी रानू मंडल नाम की सिंगर भी ऐसे ही रातों-रात सोशल मीडिया सेंशेसन बन गई थीं। लेकिन उनकी ये सस्ती पॉपुलरिटी उनके कोई खास काम नहीं आई।

Ranu Mondal- India TV Hindi
रानू मंडल Image Source : INSTAGRAM

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा अब बॉलीवुड फिल्मों में हीरोइन बनने के लिए तैयार हैं। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें एक्टिंग सिखाने की जिम्मेदारी संभाली है। महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा अचानक सोशल मीडिया पर छा गई थीं। इसके बाद अब उनके लिए बॉलीवुड की राह खुली है और जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। गावं की गलियों में बड़ी हुईं मोनालिसी अब मुंबई चमकदार और रंगीन दुनिया में व्यस्त हैं। लेकिन मोनालिसा से पहले भी एक सिंगर ने सोशल मीडिया पर ऐसा भौकाल मचाया था।

इस सिंगर को रातों-रात शोहरत के खास मुकाम पर जाने का मौका मिला था। बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने भी उनकी पॉपुलरिटी को आगे बढ़ाया और गाना गाने का मौका दिया। हालांकि रातों-रात मिली ये शोहरत की हवा चंद दिनों में ही निकल गई। इनका नाम है रानू मंडल। रानू मंडल को ट्रेन में गाना गाते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने रिकॉर्ड किया और वीडियो पोस्ट कर दिया था। इसके बाद रानू मंडल का वीडियो रातों-रात वायरल हो गया और इंटरनेट सेंशेसन बन गईं। 

रेलवे स्टेशन से लेकर मुंबई की गलियों का किया सफर

बीते कुछ समय पहले रानू मंडल का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में रानू मंडल लता मंगेशकर का गाना स्टेशन पर गाती दिखी थीं। इस वीडियो में रानू मंडल की आवाज को लोगों ने काफी सराहा और रातों-रात वायरल हो गईं। वायरल होते ही पॉपुलरिटी भी मिल गई और स्टार बन गईं। इसके बाद हिमेश रेशमिया ने उन्हें मुंबई बुलाया और गाना गाने का मौका दिया। यहां मुंबई शोहरत का चंद दिनों स्वाद चखने के बाद रानू मंडल के तेवर आसमान छूने लगे। इसके बाद रानू मंडल के दूसरे वीडियो वायरल हुए जिसमें उन्होंने हैवी मेकअप कराया और अपना लुक बदल दिया। रानू मंडल चंद दिनों में सोशल मीडिया पर छा गईं और लोग उन्हें पहचानने लगे। इसके बाद रानू के कुछ और वीडियो भी वायरल हुए जिसमें उन्होंने लोगों से बदतमीजी से बात की थी। इसके बाद से ही रानू मंडल की पॉपुलरिटी घटने लगी और धीरे-धीरे गायब हो गई। अब रानू मंडल अपने घर पर रहती हैं। 

अब मोनालिसा को मिली रातों-रात शोहरत

अब महाकुंभ से रातों-रात वायरल हुईं मोनालिसा भी अब सोशल मीडिया सेंशेसन बन गईं हैं। बीते दिनों मोनालिसा की आंखों और खूबसूरती की तारीफ भी लोगों ने सोशल मीडिया पर की थी। इसके बाद बॉलीवुड के एक डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए साइन कर लिया है। अब मोनालिसा भी गांव की गलियों से लेकर मुंबई की गलियों का सफर तय कर चुकी हैं। बीते दिनों मोनालिसा को एक्टिंग और पढ़ाई लिखाई सीखते हुए भी देखा गया था। जिसका एक वीडियो डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। गुरुवार को मोनालिसा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। अब मोनालिसा मुंबई की गलियों में अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारी कर रही हैं। अब देखना होगा कि मोनालिसा ये इंटरनेट पर मिली शोहरत को बरकरार रख पाती हैं या नहीं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन