1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'Pathaan' से पहले दीपिका पादुकोण की इन 5 फिल्मों ने की थी शानदार कमाई

'Pathaan' से पहले दीपिका पादुकोण की इन 5 फिल्मों ने की थी शानदार कमाई

 Published : Feb 03, 2023 11:47 pm IST,  Updated : Feb 03, 2023 11:47 pm IST

Deepika Padukone ने पहली बार फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के साथ एक्शन दिखाया है। आने वाले समय में दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाली हैं।

top 5 highest collection movies- India TV Hindi
Deepika Padukone top 5 highest collection movies Image Source : INSTAGRAM/DEEPIKAPADUKONE

बॉलीवुड एक्ट्रेस Deepika Padukone के लिए साल 2023 बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इस साल की शुरुआत उन्होंने धमाकेदार की है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'Pathaan' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने 9 दिन के अंदर ही दुनियाभर में 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। दीपिका पादुकोण ने अपना करियर भी शाहरुख खान के साथ शुरू किया था। लेकिन 'पठान' से पहले भी दीपिका अपनी फिल्मों की कमाई से सुर्खियां बटोर चुकी हैं, आइए जानते हैं दीपिका की उन 5 फिल्मों के बारे में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार कमाई।

'पद्मावत'

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' भी रिलीज से पहले विवादों से घिरी थी लेकिन, इसकी सफलता ने कई झंडे गाड़े थे। जानकारी के मुताबिक, फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। 'पद्मावत' में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी नजर आई थी।

'चेन्नई एक्सप्रेस'

दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के गाने आज भी पसंद किए जाते हैं।

'हैप्पी न्यू ईयर'

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' ने भी 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।

'ये जवानी है दीवानी'

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' ने 188 करोड़ अपने नाम किए थे। इस फिल्म में रणबीर-दीपिका के बीच की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी। 

'बाजीराव मस्तानी'

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' ने 180 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने भी अहम किरदार निभाया था। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने मस्तानी का किरदार निभाया था तो वहीं रणवीर सिंह बाजीराव पेशवा के किरदार में नजर आए थे।

पहली बार कंगना रनौत को पसंद आई बॉलीवुड की कोई जोड़ी, अपना दर्द भुलाकर की तारीफ!

एक बार फिर आ रहा है भारत का पहला सुपरहीरो, 'Krrish 4' के लिए आई ये अपडेट

Gadar 2 Clip Leaked: रिलीज से पहले लीक हो गया 'गदर 2' का धांसू सीन, खंभे से बंधी सकीना को बचाते दिखे तारा सिंह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन