1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Gadar 2 Clip Leaked: रिलीज से पहले लीक हो गया 'गदर 2' का धांसू सीन, खंभे से बंधी सकीना को बचाते दिखे तारा सिंह

Gadar 2 Clip Leaked: रिलीज से पहले लीक हो गया 'गदर 2' का धांसू सीन, खंभे से बंधी सकीना को बचाते दिखे तारा सिंह

 Published : Feb 03, 2023 08:33 pm IST,  Updated : Feb 03, 2023 08:33 pm IST

अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' की कहानी भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के बीच सकीना और तारा सिंह की प्रेम कहानी थी। फिल्म में सकीना का किरदार अमीषा पटेल ने निभाया था।

gadar 2 leaked video- India TV Hindi
gadar 2 leaked video Image Source : TWITTER

सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर' के सीक्वल का जब से ऐलान हुआ है तब से ही दर्शक तारा सिंह और सकीना की कहानी देखने को बेकरार हैं। 'गदर 2' में एक बार फिर 22 साल के बाद तारा सिंह अपनी सकीना के साथ इश्क के लिए किसी भी हद तक जाने वाले हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म भले ही 11 अगस्त 2023 को रिलीज हो रही है लेकिन, इसकी शूटिंग के सीन्स के वीडियो पहले ही लीक होने लगे हैं। हाल ही में फिल्म के एक एक्शन सीन का वीडियो ऑनलाइन लीक हुआ है जिसमें सनी देओल पगड़ी पहने दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में पठानी सूट पहने सनी देओल धूल भरी जगह पर सैनिकों से लड़ते नजर आ रहे हैं। इस बार भी सनी का वही अवतार दिख रहा है जो कि 2001 में रिलीज हुई 'गदर' में दिखा था। वीडियो में सनी एक साथ 15-20 आदमियों से लड़ते हुए गुस्से में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आगे के बाद से ट्विटर पर सनी देओल छाए हैं। वायरल हो रहे वीडियो में सनी देओल एक्ट्रेस सिमरत कौर के साथ एक सीमेंट के खंभे से बंधे हैं और उन्हें सैनिकों ने घेर रखा है। वीडियो में सनी अपने गुस्से से पोल को तोड़कर खुद को छुड़ाते दिख रहे हैं। इस सीन को देखकर 'गदर' का हैंडपंप वाला सीन आपको याद आ जाएगा।

फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने रिपब्लिक डे 2023 के मौके पर 'गदर 2' का फर्स्ट लुक रिलीज करते हुए इसकी रिलीज डेट भी बताई गई थी। फिल्म के पहले पोस्टर में तारा सिंह उर्फ सनी देओल हाथ में हथौड़ा लिए खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे थे। बता दें कि 'गदर' अमीषा पटेल के करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट रही थी। आज तक इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा के बीच की कैमिस्ट्री को दर्शक भूल नहीं पाए हैं। अब देखना होगा कि 'Gadar 2' से एक बार फिर अमीषा की किस्मत चमकती है या नहीं।

TRP List: 'Anupamaa' की बादशाहत बरकरार, 5वें नंबर के लिए इन 3 सीरियल में भिड़ंत

काव्या की वजह से पार्ट टाइम कवि बन गए हैं 'Anupamaa' के वनराज, बताया कैसे बदलती है जिंदगी अपना रूप

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई को सबक सिखाने के लिए पाखी बनी कोमोलिका, लेकिन दांव पड़ा उल्टा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन