Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. छावा से 4 साल पहले आई थी ये फिल्म, मराठा योद्धाओं की वीरगाथा खड़े कर देगी रोंगटे, BO पर हुई थी नोटों की बारिश

छावा से 4 साल पहले आई थी ये फिल्म, मराठा योद्धाओं की वीरगाथा खड़े कर देगी रोंगटे, BO पर हुई थी नोटों की बारिश

Written By: Shyamoo Pathak Published : Feb 23, 2025 05:09 pm IST, Updated : Feb 23, 2025 05:15 pm IST

छावा से 5 साल पहले रिलीज हुई एक और फिल्म भी मराठा योद्धाओं की वीरगाथा बताने आई थी। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में नजर आए थे।

Vicky Kaushal- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM विक्की कौशल

विक्की कौशल स्टारर फिल्म बीते 14 फरवरी को सिनेमामघरों में रिलीज हुई थी। अब तक फिल्म ने 200 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर लीहै। मराठा योद्धाओं के रण कौशल को बयां करती ये हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म लोगों को काफी पसंद आई है। क्षत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे शंभाजी महाराज की जिंदगी पर बनी ये फिल्म सुपरहिट रही है। लेकिन ये पहली फिल्म नहीं है जिसमें मराठा योद्धाओं की वीरगाथा दिखाई गई है। इससे पहले 2020 में रिलीज हुई अजय देवगन स्टारर फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' भी मराठा योद्धाओं की वीरता की कहानी बताते नजर आई थी। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म को देखने के बाद आप छावा को भी भूल जाएंगे। 

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी तान्हाजी

10 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म तान्हाजी को ओम राउत ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में अजय देवगन, काजौल, सैफ अली खान और शरद केलकर अहम किरदारों में नजर आए थे। ये फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक 172 करोड़ रुपयों के बजट से बनी इस फिल्म ने 358 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर सभी को चौंका दिया था। ये फिल्म उस दौर में रिलीज हुई थी जब कोरोना महामारी के बाद बॉलीवुड का हाल खस्ता था और रिकवर करने की जुगत में था। अजय देवगन स्टारर इस फिल्म ने बॉलीवुड को न केवल एक सुपरहिट फिल्म दी बल्कि कमाई के मामलों में जूझ रही इंडस्ट्री को एक उम्मीद की किरण भी बंधाई। फिल्म की कहानी मराठा योद्धाओं की बहादुरी की गाथा बताती है। कहानी 1647 में सेट की गई थी। जब मराठा योद्धाओं को मुगलों का आतंक झेलना पड़ा था। शिवाजी महाराज के दांयां हाथ माने जाने वाले तान्हा जी और उनकी बहादुरी की कहानी फिल्म में देखने को मिली थी। इस फिल्म को देखने के बाद आप छावा को भी भूल जाएंगे। 

छावा ने भी बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा

डायरेक्टर लक्ष्मण की फिल्म छावा भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है। फिल्म में विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आए हैं। वहीं अक्षय खन्ना ने फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है। विक्की कौशल स्टारर ये फिल्म 10 दिनों में 300 करोड़ रुपयों का कलेक्शन करने में सफल रही है। इस फिल्म की कहानी भी मराठा योद्धाओं की वीरगाथा गाती है। फिल्म की कहानी में क्षत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे शंभाजी महाराज के युद्धकौशल और बुलंद हौसलों के बारे में है। फिल्म में विक्की कौशल को काफी पसंद किया जा रहा है। अब तक फिल्म ने 300 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली है। इतना ही नहीं छावा इस साल की अब तक की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म भी बन गई है। 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement