1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office: 100 करोड़ के करीब पहुंची 'भूल भुलैया 2', जानिए अब तक की कमाई

Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office: 100 करोड़ के करीब पहुंची 'भूल भुलैया 2', जानिए अब तक की कमाई

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : May 27, 2022 12:26 pm IST,  Updated : May 27, 2022 01:41 pm IST

Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office: 'भूल भुलैया 2' में कार्तिक आर्यन, तब्बू, कियारा आडवाणी और राजपाल यादव मुख्य भूमिकाओं में हैं। हॉरर कॉमेडी 100 करोड़ के पड़ाव के करीब पहुंच गई है।

Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection- India TV Hindi
Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection Image Source : INSTAGRAM- KARTIK AARYAN

Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया 2' को लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म ने कंगना रनौत की एक्शन फिल्म 'धाकड़' को अपने सप्ताह के अंत में भी सिनेमाघरों में पछाड़ रही है।

 इस बीच, कार्तिक की फिल्म ने 7 दिन में 90 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को हराकर साल की सबसे बड़ी ओपनर बनने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म 100 करोड़ के पड़ाव के करीब पहुंच गई।

बता दें कि संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी को छोड़कर कोई बॉलीवुड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं सकी। इनमें 'जर्सी', 'रनवे 34' और 'हीरोपंती' जैसी फिल्में भी रहीं।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कल फिल्म के 6 दिन के कलेक्शन की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा - 'भूल भुलैया 2' का जादू जारी है। सप्ताह के दिनों में शानदार ट्रेंडिंग यह जल्द ही धीमा नहीं होने वाला है। 'भूल भुलैया 2' ने शुक्रवार को 14.11 करोड़ , शनिवार को 18.34 करोड़, रविवार को 23.51 करोड़, सोमवार को 10.75 करोड़, मंगलवार को 9.56 करोड़, बुधवार को 8.51 करोड़, गुरुवार को 7.57 करोड़ जमा किए, जिसके साथ फिल्म का 7 दिनों का नेट कलेक्शन 92.35 करोड़ हो चुका है। फिल्म के कलेक्शंस की यह रफ्तार को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यह जल्द ही 100 करोड़ का आकड़ा पार कर लेगी। 

अनीस बज्मी निर्देशित कॉमेडी-हॉरर फिल्म भूल भुलैया 2 ने 7वें दिन भी शानदार कलेक्शन किया। ये है दिन 7 तक फिल्म का कुल कलेक्शन।

Day 1 - ₹ 14.11 CR. 

Day 2 - ₹ 18.34 CR.
Day 3 - ₹ 23.51 CR.
Day 4 - ₹ 10.75 CR.
Day 5 - ₹  9.56 CR.
Day 6 - ₹  8.71 CR.
Day 7 - ₹  7.27 CR.

Total -  ₹ 92.05 CR.

आयुष्मान खुराना की 'अनेक' और टॉम क्रूज की हॉलीवुड फिल्म 'टॉप गन मेवरिक' भी इस शुक्रवार को रिलीज हो रही हैं। दोनों फिल्म ही बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को खींच सकती है। हालांकि, कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़'  'भूल भुलैया 2' के लिए कोई चुनौती नहीं बन सकी।

ये भी पढ़ें - 

राजीव अदतिया ने बिग बॉस 15 में मचाया खूब धमाल, अब खतरों के खिलाड़ी 12 के लिए हो रही है घबराहट 

Karan Johar Birthday Party: धूमधाम से मना जन्मदिन,बधाई देने के लिए पार्टी में पहुंचे ये बॉलीवुड सेलेब्स 

Karan Johar के बर्थडे पर फैंस को मिला खास तोहफा, अपने 50वें जन्मदिन पर किए 2 बड़े ऐलान

54 साल की उम्र में दो बच्चों के बाद हंसल मेहता ने की अपनी पार्टनर से शादी, 17 साल का रिलेशन

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन