1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भूल भुलैया-3' के रिलीज से पहले ही दिखा जलवा, एडवांस बुकिंग में मारी बाजी, कमा डाले इतने लाख रुपये

'भूल भुलैया-3' के रिलीज से पहले ही दिखा जलवा, एडवांस बुकिंग में मारी बाजी, कमा डाले इतने लाख रुपये

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Oct 28, 2024 03:58 pm IST,  Updated : Oct 28, 2024 03:59 pm IST

भूल भुलैया 3 की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही 71 लाख रुपयों की कमाई कर ली है। फिल्म का सिंघम अगेन के साथ बॉक्स ऑफिस क्लेश देखने को मिलने वाला है।

kartik Aryan- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन Image Source : INSTAGRAM

कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया-3' इस हफ्ते शुक्रवार को रिलीज के लिए तैयार है। दीपावली के शुभ दिन रिलीज हो रही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। अब तक फिल्म ने 71 लाख रुपयों का कलेक्शन कर लिया है। भूल भुलैया 3 ने अब तक 7 हजार 5 सौ 19 टिकट बुक हो चुके हैं। सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक भूल भुलैया 3 की एडवांस बुकिंग ने तीन दिन पूरे कर लिए हैं। साथ ही फिल्म ने अब तक 71 लाख रुपयों से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्लेश अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन से होने वाला है। 

सुपरहिट सीरीज का तीसरा पार्ट 

कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म भूल भुलैया 3 में विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और राजपाल यादव जैसे धांसू कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म को डायरेक्टर अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है। इससे पहल इस फिल्म के 2 पार्ट सुपरहिट हो चुके हैं। बीते 2 साल पहले इसका दूसरा पार्ट रिलीज हुआ था और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहा था। अब इस फिल्म का तीसरा पार्ट भी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाने के लिए तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने भी अच्छे संकेत दिए हैं। अब तक 71 लाख रुपयों से ज्यादा की एडवांस बुकिंग हो गई है। अब देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना दम दिखा पाती है। 

सिंघम अगेन से होगी बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

भूल भुलैया 3 और अजय देवगन स्टारर फिल्म सिंघम अगेन एक ही दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। सिंघम अगेन और भूल भुलैया दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिलेगी। सिंघम अगेन भी सुपरहिट सीरीज का तीसरा पार्ट है। इससे पहले रोहित शेट्टी डायरेक्टेड ये फिल्म 2 बार बॉक्स ऑफिस का कांटा हिला चुकी है। अब ये तीसरा पार्ट बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने के लिए तैयार है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन