1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भूल भुलैया-3 का पोस्टर रिलीज, दिवाली धमाका बनकर आएंगे 'रूह बाबा', बॉक्स ऑफिस पर बरकरार रहेगा जलवा?

भूल भुलैया-3 का पोस्टर रिलीज, दिवाली धमाका बनकर आएंगे 'रूह बाबा', बॉक्स ऑफिस पर बरकरार रहेगा जलवा?

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Sep 25, 2024 02:37 pm IST,  Updated : Sep 25, 2024 02:37 pm IST

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म भूल भुलैया-3 इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है। बुधवार को फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया है। कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका पोस्टर शेयर किया है।

kartik aaryan- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन Image Source : INSTAGRAM

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया-3' का पोस्टर रिलीज हो गया है। इसी साल दीवाली पर रिलीज हो रही ये फिल्म एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर को पोस्ट करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा, 'दरवाजा खुलेगा... इस दिवाली।' डायरेक्टर अनीस बज्मी की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हंगामा काटने के लिए एक बार फिर तैयार है। इससे पहले इस फिल्म के 2 पार्ट सुपरहिट रहे हैं. भूल भुलैया के पहले पार्ट में अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया था। वहीं इसके बाद दूसरे पार्ट में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आए थे। अब कार्तिक भूल भुलैया-3 के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। 

2007 में रिलीज हुआ था पहला पार्ट

डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म भूल भुलैया 12 अक्टूबर 2007 को रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, अमीषा पटेल और शीनी अहूजा जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक 32 करोड़ रुपयों के बजट से बनी इस फिल्म ने कमाई के मामले में सभी को चौंका दिया था। फिल्म ने 82 करोड़ रुपयों से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कलेक्शन की थी। वहीं कुल 68 करोड़ रुपये भारत में कमाए थे। फिल्म ने पहले ही दिन करीब 4 करोड़ रुपयों की कमाई कर सुपरहिट का अंदाजा लगा दिया था। 

दूसरे पार्ट में बदली स्टारकास्ट फिर भी रही सुपरहिट

वहीं भूल भुलैया का दूसरा पार्ट 2022 में रिलीज किया गया। 20 मई 2022 को रिलीज हुई भूल भुलैया-2 ने भी कमाई के मामले में कमाल कर दिया. इस फिल्म को डायरेक्टर अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था। 90 करोड़ रुपयों से बनी इस फिल्म ने 263 करोड़ रुपयों की कमाई कर सभी को चौंका दिया था। अब इस फिल्म का तीसरा पार्ट भी इस साल दिवाली पर रिलीज के लिए तैयार है। मेकर्स को हर बार की तरह इस पार्ट से भी बंपर कमाई की उम्मीद है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन