1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड इंडस्ट्री में छाया मातम, 'भूल भुलैया 3' के प्रोडक्शन डिजाइनर का हुआ निधन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में छाया मातम, 'भूल भुलैया 3' के प्रोडक्शन डिजाइनर का हुआ निधन

 Published : Sep 28, 2024 07:37 pm IST,  Updated : Sep 28, 2024 07:54 pm IST

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि मशहूर प्रोडक्शन डिजाइनर रजत पोद्दार का शनिवार को 53 साल की उम्र में निधन हो गया। शुक्रवार को लंदन में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

Rajat Poddar passes away at 53- India TV Hindi
बॉलीवुड इंडस्ट्री में छाया मातम Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के जाने-माने आर्ट डायरेक्टर और प्रोडक्शन डिजाइनर रजत पोद्दार का दुखद निधन हो गया है। वह 53 साल के थे। शुक्रवार को लंदन में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उनके अचानक निधन से राज शांडिल्य को काफी दुख पहुंचा है। राज ने उनकी मौत का कारण भी बताया है। उनके साथ काम कर चुके राइटर और डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनकी मौत पर दुख जताया है। पूरा फिल्म इंडस्ट्री उनके अचानक निधन से सदमे में है। 'भूल भुलैया 3' के डायरेक्टर अनीस बज्मी ने रजत पोद्दार की मौत पर दुखद पोस्ट शेयर करते हुए हैरान करने वाला खुलासा किया है।

इस मशहूर प्रोडक्शन डिजाइनर का हुआ निधन

प्रोडक्शन डिजाइनर रजत पोद्दार ने 'बर्फी', 'फाइटर', 'पठान' और हाल ही में रिलीज होने वाली 'भूल भुलैया 3' जैसी मशहूर फिल्मों के लिए काम किया। शुक्रवार रात को उनके निधन की पुष्टि उनके दोस्त अनीस बज्मी ने की। बॉलीवुड निर्देशक-लेखक-निर्माता अनीस बज्मी ने उनके निधन की दुखद खबर साझा की और अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, 'आज एक प्रिय मित्र खो दिया। एक बेहतरीन इंसान और एक मास्टर प्रोडक्शन डिजाइनर। बहुत जल्दी चले गए... आप हमेशा याद आएंगे रजत दा।'

रजत पोद्दार ने इंडस्ट्री को कहा अलविदा

कई बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर रजत पोद्दार की याद में भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी रजत को श्रद्धांजलि दी और उनके निधन के बाद उनके जीवन और योगदान के बारे में बताया। उन्होंने लिखा, 'मेरे दोस्त, भाई और सबसे बेहतरीन और सबसे बड़े प्रोडक्शन डिजाइनर में से एक रजत पोद्दार अब हमारे बीच नहीं रहे। बिल्कुल स्वस्थ, हमेशा खुश रहने वाले, तनाव मुक्त व्यक्ति रजत को लंदन में रात में दिल का दौरा पड़ा। मुझे नहीं पता कि मैं आपके बिना द दिल्ली फाइल्स कैसे बना पाऊंगा?'

रजत पोद्दार का हिट फिल्में रहा खास योगदान

रजत पोद्दार ने 'मर्डर', 'जन्नत', 'आवारापन' और 'नो प्रॉब्लम' जैसी सफल परियोजनाओं में कला निर्देशक के रूप में भी योगदान दिया है। उनकी उल्लेखनीय प्रतिभा ने उन्हें कई पुरस्कार दिलाए, जिनमें सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन के लिए जी सिने पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन के लिए आईफा पुरस्कार शामिल हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन