1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bhooth Bangla First Review: आ गया 'भूत बंगला' का पहला रिव्यू, चला अक्षय कुमार और प्रियदर्शन का जादू, शॉकिंग है क्लाइमैक्स

Bhooth Bangla First Review: आ गया 'भूत बंगला' का पहला रिव्यू, चला अक्षय कुमार और प्रियदर्शन का जादू, शॉकिंग है क्लाइमैक्स

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Apr 16, 2026 11:22 am IST,  Updated : Apr 16, 2026 01:21 pm IST

Bhooth Bangla First Review: अक्षय कुमार की फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है। फिल्म के क्लाइमैक्स को लेकर खासा चर्चा हो रही है। अक्षय कुमार के काम की तारीफ भी की जा रही है।

bhooth bangla- India TV Hindi
अक्षय कुमार। Image Source : PRESS KIT

बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों केवल एक ही फिल्म की चर्चा जोरों पर है और वह है अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला'। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और इसे साल 2026 की सबसे बड़ी रिलीज में से एक माना जा रहा है। इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि करीब 16 साल के लंबे अंतराल के बाद सुपरस्टार अक्षय कुमार और दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। इससे पहले इस जोड़ी ने 'खट्टा मीठा' जैसी यादगार फिल्म दी थी। प्रियदर्शन और अक्षय की केमिस्ट्री हमेशा से ही बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और मनोरंजन के लिए जानी जाती रही है, यही वजह है कि प्रशंसकों की उम्मीदें इस बार सातवें आसमान पर हैं।

सोशल मीडिया पर मची खलबली

फिल्म की आधिकारिक रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर एक रिव्यू वायरल हो रहा है, जिसने फिल्म प्रेमियों की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है। इंटरनेट पर फिल्म को लेकर जो शुरुआती प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, वे बेहद सकारात्मक हैं। फिल्म को प्योर एंटरटेनमेंट करार देते हुए शख्स ने इसे 5 में से 4 स्टार दिए हैं। शुरुआती रिव्यू के अनुसार 'भूत बंगला' एक ठोस हॉरर-कॉमेडी है जो हंसी के साथ-साथ डरावने पलों का सटीक संतुलन बनाती है। फिल्म का पहला हिस्सा मजेदार है, जबकि दूसरा हिस्सा दर्शकों को बांधे रखने में सफल रहता है। साथ ही फिल्म के क्लाइमैक्स को काफी चौंकाने वाला बताया जा रहा है।

यहां देखें पोस्ट

कास्ट और परफॉरमेंस

सोशल मीडिया यूजर ने विशेष रूप से अक्षय कुमार के अभिनय की सराहना की है, लेकिन फिल्म की असली जान इसकी सहायक कास्ट को बताया जा रहा है। शख्स ने फिल्म के बारे में एक्स पर लिखा, 'भूत बंगला 4 स्टार, सॉलिड हॉरर कॉमेडी जिसमें बहुत से ट्विस्ट, हंसी और कुर्सी से उछल पड़ने वाले मोड़ हैं। पहला पार्ट मजेदार है, दूसरा पार्ट थामे रहेगा और क्लाइमैक्स शॉकिंग है। अक्षय कुमार चमके हैं, जबकि परेश रावल और राजपाल यादव ने फिल्में मजे का स्तर बढ़ाया है। प्रियदर्शन ने प्योर मनोरंजन दिया है।' इसके अलावा फिल्म में तब्बू और वामीका गब्बी जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे, जो कहानी में गहराई और नयापन जोड़ते हैं। प्रियदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे बड़े कैनवास पर कॉमेडी रचने के उस्ताद हैं।

रिलीज डेट और तकनीकी विवरण

रिलीज की तारीखों में हालिया बदलाव के बाद अब 'भूत बंगला' 10 अप्रैल के बजाय एक हफ्ते की देरी से सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के पेड प्रिव्यू 16 अप्रैल को रात 9 बजे से शुरू हो जाएंगे। सेंसर बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है, जिसका अर्थ है कि यह फिल्म किशोरों और बच्चों के लिए उपयुक्त है। फिल्म की कुल अवधि 164.52 मिनट लगभग 2 घंटे 45 मिनट है, जो दर्शकों को एक लंबा और रोमांचक सफर कराएगी।

निर्माण और बॉक्स ऑफिस की उम्मीदें

इस मेगा-प्रोजेक्ट का निर्माण एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स और अक्षय कुमार की केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। शोभा कपूर और एकता आर कपूर इस फिल्म के पीछे की मुख्य निर्माता हैं। जिस तरह से फिल्म के ट्रेलर और अब शुरुआती रिव्यू को रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसे देखते हुए बॉक्स ऑफिस पर एक रिकॉर्ड-तोड़ ओपनिंग की उम्मीद जताई जा रही है। क्या 'भूत बंगला' अक्षय कुमार के करियर की एक और मील का पत्थर साबित होगी? इसका फैसला तो दर्शकों के हाथ में है, लेकिन फिलहाल माहौल पूरी तरह से अक्षय और प्रियदर्शन के पक्ष में नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें: 36 साल पुराना TV शो, यूट्यूब पर लोग खोज-खोज कर देखते हैं 48 एपिसोड, 9.3 है IMDb रेटिंग

अब कहां हैं महाभारत की खूबसूरत उत्तरा, शकुनी मामा ने संवारी थी किस्मत, अब हो गई हैं पहले से भी हसीन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन