1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Badhaai do Trailer : दमदार कॉमेडी के बीच शानदार मैसेज, राजकुमार राव और भूमि को बधाई दो

Badhaai do Trailer : दमदार कॉमेडी के बीच शानदार मैसेज, राजकुमार राव और भूमि को बधाई दो

 Published : Jan 25, 2022 12:46 pm IST,  Updated : Jan 25, 2022 12:58 pm IST

ट्रेलर में भूमि को 31 साल का दिखाया गया है। वह फिल्म में लेस्बियन लड़की का रोल निभा रही हैं। उनपर शादी का काफी दबाव है, जिसको लेकर उनकी मां उन्हें ताने मार रही हैं।

राजकुमार राव और भूमि...- India TV Hindi
राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर Image Source : TWITTER

फिल्म बधाई दो का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में राजकुमार राव एक पुलिस वाले और भूमि पेडनेकर एक पीटी टीचर का किरदार निभाती हुई दिखाई दी हैं। ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म के जरिए  राजकुमार राव और भूमि मिलकर दर्शकों को खूब हंसने वाले हैं।

ट्रेलर में भूमि को 31 साल का दिखाया गया है। वह फिल्म में लेस्बियन लड़की का रोल निभा रही हैं। उनपर शादी का काफी दबाव है, जिसको लेकर उनकी मां उन्हें ताने मार रही हैं, लेकिन भूमि को लड़कियों में रूचि होती है। उनकी एक गर्लफ्रेंड भी होती है जिनके साथ वे शारीरिक संबंध बनाती हैं। सबकुछ जानते हुए राजकुमार यानि शार्दुल भूमि को अपने साथ शादी के लिए मना लेते हैं, इसके बाद जो होता है वह बेहद मजेदार है। ट्रेलर को आखिर तक देखने पर आप मजबूर हो जाएंगे। 

इस फिल्म में पहली बार राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। जंगली पिक्चर्स की 'बधाई दो' का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी ने किया है, जिसे अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी ने लिखा है। फिल्म 11 फरवरी 2022 के दिन रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन