1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भूमि पेडनेकर का रेड कार्पेट मोमेंट वायरल, राष्ट्रगान के प्रति दिखाया सम्मान, नेटिजंस ने बांधे तारीफों के पुल

भूमि पेडनेकर का रेड कार्पेट मोमेंट वायरल, राष्ट्रगान के प्रति दिखाया सम्मान, नेटिजंस ने बांधे तारीफों के पुल

 Written By: Priya Shukla
 Published : Aug 24, 2026 02:08 pm IST,  Updated : Aug 24, 2026 02:08 pm IST

मुंबई में एक इवेंट से भूमि पेडनेकर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पोज देने के लिए जैसे ही खड़ी होती हैं और तभी राष्ट्रगान की आवाज सुनकर पैपराज़ी के लिए पोज देना रोक दिया। उनके इस व्यवहार के लिए नेटिजन्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

bhumi pednekar- India TV Hindi
भूमि पेडनेकर। Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपने एक वीडियो के चलते चर्चा में आ गई हैं, जिसमें उन्होंने एक सिंपल लेकिन अहम कदम से सबका दिल जीत लिया है। भूमि हाल ही में मुंबई में आयोजित एक इवेंट में शामिल हुईं और जैसे ही वे फ़ोटो खिंचवाने के लिए पैपराजी की तरफ बढ़ रही थीं, उनका ध्यान हॉल के अंदर से भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन' सुनाई दिया। भूमि ने जैसे ही राष्ट्रगान सुना, उन्होंने फ़ोटोग्राफ़रों के लिए पोज देने के बजाय राष्ट्रगान के सम्मान में खड़े होना चुना। उन्होंने पैपराजी को रोका और राष्ट्रगान के सम्मान में एक तरफ हट गईं। यह वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

भूमि पेडनेकर का रेड कार्पेट मोमेंट वायरल

वीडियो क्लिप में भूमि पेडनेकर व्हाइट साड़ी और ब्लैक ब्लाउज मे नजर आ रही हैं। जैसे ही वह पोज देने के लिए आगे बढ़ती हैं, उन्हें राष्ट्रगान सुनाई देता है। इस पर वह पैपराजी को तस्वीरें लेने से रोकते हुए कहती हैं, 'एक सेकंड, राष्ट्रगान...' और ये कहकर वह साइड हट गईं और राष्ट्रगान खत्म होने तक सम्मान के साथ खड़ी रहीं। राष्ट्रगान के खत्म होने के बाद भूमि रेड कार्पेट पर लौटीं और पैपराजी को तस्वीरों के लिए पोज दिए।

भूमि पेडनेकर ने जीता सोशल मीडिया यूजर्स का दिल

भूमि का ये वीडिोय देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स खुश हो गए और अब उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। राष्ट्रगान के दौरान सम्मान दिखाने के लिए भूमि की की तारीफ करते हुए कमेंट बॉक्स में एक यूजर ने लिखा 'बहुत समझदारी भरा कदम, इसलिए एजुकेशन जरूरी है।' जबकि दूसरे ने लिखा, 'उन्हें सम्मान।' एक और लिखता है - 'ये सच में बहुत ही सम्मानभरा पल था। बहुत खूबसूरत।' ऐसे ही कमेंट करते हुए यूजर भूमि के कदम की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, कई का ये भी कहना था कि राष्ट्रगान सुनने पर भूमि को वहीं रुक जाना चाहिए था।

भूमि पेडनेकर के हालिया प्रोजेक्ट

वहीं, काम की बात करें तो भूमि पेडनेकर आखिरी बार 'दलदल' नाम की साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर सीरीज में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ समारा साहनी और आदित्य रावल जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं। यह सीरीज विश्व धमीजा के बेस्टसेलिंग नॉवेल 'भिंडी बाजार' पर आधारित है। इसके अलावा वह अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह के साथ 'मेरे हसबैंड की बीवी' (2025) में भी नजर आई थीं। पिछले दिनों भूमि राजनीति में एंट्री को लेकर अपने बयान को लेकर भी चर्चा में रहीं। भूमि पॉलिटिकल बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती हैं, ऐसे में लगातार उनके राजनीति में एंट्री को लेकर सवाल हो रहे थे, जिस पर उन्होंने साफ किया कि फिलहाल उनका ध्यान सिर्फ अपने फिल्मी करियर पर है।

ये भी पढ़ेंः आधी-अधूरी रिलीज हुई थी 45 करोड़ में बनी महाफ्लॉप, 60 हजार भी नहीं कमाई, फिर भी बॉलीवुड की सबसे बड़ी डिजास्टर को मिले 5 मिलियन व्यूज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन