1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की बड़ी जीत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज की फिल्म के खिलाफ दो याचिकाएं

'गंगूबाई काठियावाड़ी' की बड़ी जीत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज की फिल्म के खिलाफ दो याचिकाएं

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Feb 23, 2022 03:54 pm IST,  Updated : Feb 23, 2022 06:42 pm IST

आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 25 फरवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Big victory for Gangubai Kathiawadi - India TV Hindi
Big victory for Gangubai Kathiawadi  Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अजय देवगन भी अहम रोल में हैं।
  • 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के खिलाफ दो याचिकाओं को खारिज कर दिया है। आपको बता दें, कांग्रेस के एक नेता ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी कि फिल्म का नाम बदला जाए। बुधवार को इस केस की सुनवाई हुई। स्थानीय लोगों ने भी फिल्म पर स्टे लगाने की मांग की थी।

'गंगूबाई काठियावाड़ी' इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक, आलिया भट्ट और अजय देवगन के सशक्त किरदार

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मंगलवार को कांग्रेस के नेता और विधायक अमीन पटेल ने बॉम्बे हाईकोर्ट में फिल्म के खिलाफ याचिका दायर की। याचिका में आरोप लगाया गया कि फिल्म जिस किताब पर बेस्ड है उसका टाइटल काठियावाड़ी नहीं है ना ही गंगूबाई का सरनेम है काठियावाड़ी तो फिर फिल्म में ये नाम क्यों है और कमाठीपुर को क्यों बदनाम किया जा रहा है। टाइटल हटाने की मांग आज जब हाईकोर्ट में उठी तो इसे खारिज कर दिया गया और फिल्म को रिलीज से पहले बड़ी जीत मिली।

Lock Upp: कंगना रनौत की जेल में आई तीसरी कंटेस्टेंट, आपने पहचाना?

कमाठीपुरा के निवासियों ने भी फिल्म को लेकर याचिका दायर की थी जिसमें कहा गया कि फिल्म में पूरे कमाठीपुरा इलाके को रेड लाइट एरिया की तरह दिखाया गया है। अगर फिल्म रिलीज होती है तो यहां कि महिलाओं को दिक्कत होगी। मगर दोनों ही याचिकाएं आज बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है।

गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर कंगना के तंज पर आलिया का जवाब दिल जीत लेगा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन