1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर कंगना के तंज पर आलिया का जवाब दिल जीत लेगा

गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर कंगना के तंज पर आलिया का जवाब दिल जीत लेगा

 Published : Feb 23, 2022 01:09 pm IST,  Updated : Feb 23, 2022 01:09 pm IST

हाल ही में फिल्म को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत ने आलिया भट्ट पर निशाना साधा था। उन्होंने आलिया की इस फिल्म को जमकर भला-बुरा कहा था।

alia bhatt and kangana ranaut- India TV Hindi
alia bhatt and kangana ranaut Image Source : INST/ALIAABHATT/KANGANARANAUT

अभिनेत्री आलिया भट्ट की आने वाले फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी  को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत ने आलिया भट्ट पर निशाना साधा था। उन्होंने आलिया की इस फिल्म को जमकर भला-बुरा कहा था। कंगना ने रिलीज से पहले ही ये भविष्यवाणी कर दी थी कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने वाली है। अब कंगना से इस कमेंट पर आलिया ने करारा जवाब दिया है।

हाल ही में आलिया गंगूबाई काठियावाड़ी के नए गाने मेरी जान को लॉन्च करने कलकत्ता गई थीं। वहां मीडिया ने उनसे कंगना के कमेंट्स के बारे में पूछा तो उन्होंने श्रीमद भगवत गीता को कोट करते हुए कहा, 'भगवान कृष्ण ने गीता में कहा है- कर्म कर फल की चिंता मत कर। मैं बस इतना ही कहना चाहूंगी।'

आपको बता दें कि पिछले दिनों कंगना ने आलिया और गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म की आलोचना करते हुए कहा था इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए जल कर राख हो जाएंगे। उस पापा (मूवी माफ़िया डैडी) की परी (जो ब्रिटिश पासपोर्ट रखती है) के लिए, क्योंकि पापा साबित करना चाहते हैं कि उनकी रॉम-कॉम बिम्बो एक्टिंग कर सकती है। इस फ़िल्म की सबसे बड़े कमी है इसकी कास्टिंग। ये नहीं सुधरेंगे। कोई आश्चर्य नहीं कि स्क्रीन्स आजकल साउथ और हॉलीवुड फिल्मों को दी जा रही हैं। जब तक मूवी माफिया के पास पावर है, बॉलीवुड का कुछ नहीं हो सकता।

आपको बता दें कि आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली हैं। इस फिल्म में अजय देवगन और विजय राज भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन