1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. किस तरह अरमान ने पहली पत्नी को बिना बताए कृतिका संग की दूसरी शादी, सच्चाई बताते हुए पायल की आंखें भर आई

किस तरह अरमान ने पहली पत्नी को बिना बताए कृतिका संग की दूसरी शादी, सच्चाई बताते हुए पायल की आंखें भर आई

 Published : Jun 24, 2024 11:16 am IST,  Updated : Jun 24, 2024 11:26 am IST

'बिग बॉस ओटीटी 3' की शुरुआत हो चुकी हैं। इस बार इस शो में फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक भी अपनी दोनों बीवियों पायल और कृतिका के साथ इस शो में शामिल हुए हैं। ऐसे में घर आते ही शो के होस्ट अनिल कपूर ने पायल से कुछ ऐसा पूछ लिया, जिसका जबाव देते हुए वो शो में इमोशनल हो गईं।

Bigg Boss OTT 3, Payal Malik- India TV Hindi
अरमान मलिक की दूसरी शादी पर छलका पायल का दर्द Image Source : DESIGN

'बिग बॉस ओटीटी 3' जियो सिनेमा पर शुरू हो गया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर पहली बार इसके होस्ट के रूप में धमाका करते नजर आ रहे हैं। शो में कुल 16 कंटेस्टेंट्स हैं जो आने वाले दिनों में आपको भरपूर मसाला और लड़ाई-झगड़े से एंटरटेन करने वाले हैं। इसमें यूट्यूबर लव कटारिया, एक्टर रणवीर शौरी, दीपक चौरसिया, साईं केतन राव, शिवानी कुमारी और नीरज गोयत के नाम शामिल हैं। इनके अलावा इस शो में मोस्ट फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक भी अपनी दोनों बीवियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ शो में पहुंचे हैं। वहीं शो में आते ही पायल मलिक का पति की दूसरी शादी पर दर्द झलका है, जिसका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

दूसरी शादी पर छलका पायल का दर्द 

पायल ने बिग बाॅस के घर में आकर बताया कि किस तरह उनके पति अरमान ने उन्हें बिना बताए उनकी बेस्ट फ्रेंड कृतिका संग दूसरी शादी कर ली थी। पायल ने अनिल कपूर के सामने बताया कि- 'मेरा और अरमान का बाॅन्ड ऐसा था जो पति-पत्नी की ही नहीं बल्कि हम एक-दूसरे के अच्छे दोस्त की तरह भी थे। हम दोनों मां-बाप के जैसा भी अपना रिश्ता रखते थे। क्योंकि मैं अपने माता-पिता को छोड़ चुकी थीं। और इनका कोई था ही नहीं। ऐसे में जब अरमान ने मुझे फोन करके ये बताया कि उन्होंने कृतिका संग शादी कर ली है, तो मुझे लगा कि ये मजाक कर रहे हैं। मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि अरमान मेरे अलावा किसी और से शादी कर लेगा।' 

इनके अलावा कोई नहीं था 

इसके आगे पायल ने बताया कि-  'फिर जब अरमान ने मुझे वेंडिंग सर्टिफिकेट और शादी की तस्वीरें भेजी तो मैने फील किया कि ये क्या हो गया। अब मैं इसके बाद कुछ नहीं कर सकती थीं। क्योंकि मैने अपने घर छोड़ दिया था और मेरा बेटा छोटा था। इनके अलावा मेरा कोई था नहीं। 8 साल से इन्ही के साथ रही हूं, तो मेरे लिए इनको छोड़ना बहुत मुश्किल था। तो फिर मैने ये फैसला लिया कि कोई बात नहीं अब जो है, उसके साथ ही अब हम आगे बढ़ते हैं।' वहीं ये सब कहते-कहते पायल की आंखें भी भर आती है। उन्हें इस दौरान इमोशनल होते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में पायल का दर्द साफ नजर आ रहा है कि वो कृतिका को अपने पति की दूसरी पत्नी के रुप में देखकर काफी दुखी हुई थीं। हालांकि समय के साथ दोनों के रिश्ते अब सुधर चुके हैं। दोनों अब एक-दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। दोनों अक्सर साथ में वीडियो शेयर करती हुई नजर आती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन