Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिहार के विधायक की बेटी के आगे फेल नोरा फतेही का ग्लैमर, सुपरस्टार की हीरोइन बनकर दिखाया हुस्न का जादू

बिहार के विधायक की बेटी के आगे फेल नोरा फतेही का ग्लैमर, सुपरस्टार की हीरोइन बनकर दिखाया हुस्न का जादू

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie Published : Feb 11, 2025 04:36 pm IST, Updated : Feb 11, 2025 06:38 pm IST

बिहार के कद्दावर नेता की खूबसूरत बेटी बॉलीवुड में नाम कमा रही है। अपनी अदाओं और फिटनेस के दम पर ये बी-टाउन की बड़ी-बड़ी हसीनाओं को फेल करती है। कौन हैं ये, चलिए इनके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

Aisha Sharma- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM आयशा शर्मा

बॉलीवुड में अलग-अलग राज्यों से लड़कियां आती हैं और मॉडलिंग से लेकर एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाती हैं। किसी के पास फैमिली का सपोर्ट होता है तो कोई अपने ही दम पर छा जाती है। पॉलिटिकल परिवारों के बच्चे भी फिल्मों में आने से गुरेज नहीं करते। कई राजनीतिक परिवारों से एक्ट्रेस बॉलीवुड में कदम जमा चुकी हैं। अब चाहे शरवरी वाघ की बात हो या फिर नेहा शर्मा की, ये अपनी अदाओं का जादू चला चुकी हैं, लेकिन आज हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, उन्होंने अपने अंदाज से लोगों को कायल कर दिया है। सोशल मीडिया पर इनकी फिटनेस के चर्चे रहते हैं और ग्लैमरस अंदाज को लोग देखते नहीं थकते। अब आखिर ये हैं कौन आपको बता ही देते हैं। 

कहलाती हैं फिटनेस क्वीन

बॉलीवुड में फिल्मों में छाने के लिए हीरोइनों का फिट रहना बहुत जरूरी है और ये एक्ट्रेस खुद को सुपरफिट रखने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। इस एक्ट्रेस के लिए ग्लैमरस होने के साथ ही फिटनेस के अलग मायने हैं। ये अक्सर अपनी बहन के साथ जिम के बाहर स्पॉट की जाती हैं। जिम गियर में पैपराजी इनकी तस्वीरें लेते नहीं थकते। फिल्मों से ज्यादा इन्हें जिम में स्पॉट किया जाता है। बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन कहलाने वाली ये हसीना कोई और नहीं बल्कि आयशा शर्मा हैं। इनकी फिटनेस के अनिल कपूर और वरुण धवन भी दीवाने हैं। दोनों ने 'कॉफी विद करण' में बताया था कि वो इनकी फिटनेस से प्रभावित हैं। फिल्मों में अपने हुस्न का जलवा दिखाने वाली आयशा मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं। इनके पापा बिहार के जाने-माने कांग्रेसी नेता हैं। 

इस फिल्म से किया था डेब्यू

आयशा शर्मा ने साल 2018 की हिंदी एक्शन थ्रिलर 'सत्यमेव जयते' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म में उन्होंने जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी के साथ अभिनय किया। जॉन अब्राहम की लेडी लव के रूप में आयशा को काफी पसंद किया गया। फिल्म उनका किरदार खासा ग्लैमरस नहीं था, लेकिन उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीता। जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की तो उनकी बड़ी बहन नेहा शर्मा पहले ही बॉलीवुड में कदम जमा चुकी थी। नेहा ने कई फिल्मों में काम करके अपनी जगह पक्की कर ली थी। 

यहां देखें पोस्ट

कौन हैं आयशा के पिता

आयशा शर्मा बिहार के भागलपुर की रहने वाली हैं। उनका जन्म वहीं हुआ और उसी शहर में पली-बढ़ी भीं। पॉलिटिकल फैमिली से ताल्लुक रखने वाली आयशा के पिता अजीत शर्मा और भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनके पिता ने हालिया लोकसभा चुनाव में भी अपनी किस्मत आजमाई लेकिन जीत नहीं सके। अजीत शर्मा तीन बार भागलपुर सीट से कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर चुने गए हैं। एक्ट्रेस चुनावों के बीच अपने पिता के साथ नजर आती हैं। वो कई बार अपने पापा को सपोर्ट करने के लिए भी पहुंचती हैं। 

आयशा का करियर

33 साल की आयशा शर्मा मॉडलिंग की दुनिया में भी सक्रिय हैं। वो किंगफिशर के लिए कैलेंडर गर्ल भी रही हैं। उन्होंने अपना करियर एक मॉडल के रूप में शुरू किया और लैक्मे और पेप्सी जैसे ब्रांडों के लिए एक प्रमुख चेहरा थीं। वह आयुष्मान खुराना के गाने 'इक वारी' के म्यूजिक वीडियो में भी नजर आईं। वह हार्डी संधू के गाने 'कुड़ियां लाहौर दियां' और 'तेरा होके नचदा फिरा' के म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर नई जगहों से अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं। उन्हें दुनिया के अलग-अलग कोनों को अपनी बहन के साथ एक्सप्लोर करना काफी पसंद है। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 70 लाख फॉलोवर्स हैं।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement