1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'द कपिल शर्मा' शो के सेट पर बोनी कपूर ने श्रीदेवी को किया याद, कही ये खास बात

'द कपिल शर्मा' शो के सेट पर बोनी कपूर ने श्रीदेवी को किया याद, कही ये खास बात

 Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 10, 2022 09:16 pm IST,  Updated : Nov 10, 2022 09:16 pm IST

Boney Kapoor Birthday Special: फिल्म 'मिली' के प्रोमेशन के लिए अभिनेत्री जाह्नवी कपूर औ प्रोड्यूसर बोनी कपूर, कपिल शर्मा शो में नजर आए। इस दौरान उन्होंने फिल्म मिली के साथ साथ पर्सनल लाइफ के बारे में भी बात की। श्रीदेवी के बारे में बात करते हुए बोनी कपूर ने कहा कि ‘श्रीदेवी सिर्फ एक थीं और एक ही रहेंगी।’

Sridevi, Boney Kapoor- India TV Hindi
पत्नी श्रीदेवी के साथ बोनी कपूर Image Source : INSTAGRAM

Boney Kapoor Birthday Special:'द कपिल शर्मा' शो में जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म मिली को प्रमोट करने के लिए स्टेज पर नजर आई थीं। जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर, जो फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं वो भी शो पर दिखाई दिए। जान्हवी सफेद रंग की साड़ी में दिखाई दी थीं और बोनी कपूर शर्ट, जैकेट और जींस में अपने सामान्य लुक को नजर आए। इस दौरान जाह्नवी ने फिल्म मिली के बारे में, अपनी निजी जिंदगी और सबसे अहम अपनी मां और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के बारे में बातें कीं। श्रीदेवी के बारे में बात करते हुए बोनी कपूर ने कहा कि ‘श्रीदेवी सिर्फ एक थीं और एक ही रहेंगी।’

श्रीदेवी के कारण साउथ इंडियन खाना अधिक पसंद करते हैं बोनी कपूर

कपिल शर्मा ने शो के दौरान जाह्नवी कपूर से पूछा कि, श्रीदेवी साउथ इंडियन थीं और बोनी कपूर पंजाबी तो घर में क्या खाना बनता था। कपिल के इस सवाल पर जाह्नवी कपूर ने कहा कि ‘घर में पंजाबी और साउथ इंडियन दोनों तरह का खाना बनता था। लेकिन पापा को साउथ इंडियन फूड अधिक पसंद है। ’इस बात पर कपिल, बोनी कपूर से मजाक करते हुए कहते हैं कि ‘सर मोहब्बत भी कैसी चीज है ना। पराठे से इडली पर शिफ्ट हो गए आप।’ कपिल की इस बात का जवाब देते हुए बोनी कहते हैं कि ‘वो इडली भी खाते हैं और पराठे भी।’

श्रीदेवी की याद में शो के कंटेस्टेंट ने दिया एक डांस प्रॉफोमेंस

'द कपिल शर्मा शो' के कलाकार मंच पर श्रीदेवी के हिट गानों पर थिरकते हुए दिखाई दिए। ये देख जाह्नवी कपूर और बोनी कपूर की आंखें नम हो गई थी। शो पर सुमोना चक्रवर्ती और श्रृष्टि रोड़े ने डांस किया। इस दौरान जाह्नवी कपूर भी हवा-हवाई गाने पर डांस करती नजर आईं।

फिल्म मिली को मिल रहा है अच्छा रिस्पांस

आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली 4 नवंबर को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में जाह्नवी के अलावा सनी कौशल, मनोज पाहवा अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है। ये पहली बार है जब बोनी ने जाह्नवी की फिल्म के प्रोड्यूसर बने हैं।

ये भी पढ़ें-

क्या राजनीति में आने के कारण डूब गया गोविंदा का फिल्मी करियर? जानिए फिल्मों से दूर जाने की वजह

Box office predictions: बॉक्स ऑफिस की 'ऊंचाई' तक पहुंच पाएगी BIG-B की मूवी या 'ब्लैक पैंथर' मारेगी बाजी?

VIDEO: मां बनने के बाद Alia Bhatt के चेहरे पर आया ग्लो, लिटिल प्रिंसेस को गोद में लिए दिखे रणबीर कपूर

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन