बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल ने शनिवार को इंडिया टीवी के खास प्रोग्राम 'आप की अदालत' में शिरकत की। यहां सवालों के कटघरे में खड़े होकर बॉबी ने अपनी जिंदगी और करियर की तमाम कहानियां शेयर कीं। साथ ही अपने पिता के साथ अपने रिश्ते को भी याद किया। ये भी खुलासा किया कि कैसे उनके पिता धर्मेंद्र उन्हें पीटने के बाद मनाया करते थे। इतना ही नहीं पीटने के बाद नए कपड़े दिलाया करते थे।
पिता के साथ रिश्ते पर बोले बॉबी देओल
जब रजत शर्मा ने उन्हें याद दिलाया कि उनके बेटे सनी देओल 'आप की अदालत' में धर्मेंद्र के साथ आए थे और वह अपने पिता के साथ दीवार की तरह खड़े नजर आए, तो बॉबी देओल ने जवाब दिया, 'हां, यहीं बैठे हुए थे। मैं खुशकिस्मत था, मेरा जन्म ऐसे घर में हुआ जहां मुझे मां और ऐसे पापा मिले... मेरे पापा जैसा कोई हो ही नहीं सकता।' यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने कभी अपने 'पापा' की तरह लोगों को गुस्से में आकर पीटा, बॉबी देओल ने जवाब दिया, 'पापा ऐसे इंसान थे कि उन्हें अगर कोई गलत बोले तो कभी बर्दाश्त नहीं कर पाते थे। उनका हाथ बड़ा था, दो-तीन मारते थे, फिर घर के अंदर ले जाते थे, खाना खिलाते थे, दूध पिलाते थे, नए कपड़े देते थे। वह ऐसे ही थे। ...मुझे बचपन से ज़रूरत पड़ी ही नहीं, किसी पर हाथ उठाने की। मुझे अच्छा भी नहीं लगता। मैंने कभी ऐसा नहीं किया, मुझे किसी को पीटना पसंद नहीं है।'
रंगा बिल्ला के दौर की सुनाई कहानी
बॉबी देओल ने शो में अपने बचपन और पिता के साथ बिताए खूबसूरत समय को भी याद किया। पिता ने बॉबी को हमेशा प्यार किया है और उन्हें पहली बार कैमरे पर भी अपनी फिल्म में लिया था। बॉबी ने यहां उनके बचपन के समय रंगा बिल्ला के आतंक की कहानी को भी बताया। कैसे उनके स्कूल के दिनों में रंगा बिल्ला नाम का खौफ हुआ करता था। इसके साथ ही बॉबी ने यहां अपने करियर के तमाम पड़ाव पर खुलकर बात की है और अपने अनुभवों को भी शेयर किया है।
ये भी पढ़ें-Aap Ki Adalat: राम रहीम या आशाराम बापू? किससे प्रेरित था बाबा निराला का किरदार, बॉबी देओल ने बताई सच्चाई