1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वो सुपरस्टार, जिसने 38 साल पहले मामा की साली से गुपचुप रचाई थी शादी, ठुकरा चुका है 20 हजार करोड़ी फिल्म का ऑफर

वो सुपरस्टार, जिसने 38 साल पहले मामा की साली से गुपचुप रचाई थी शादी, ठुकरा चुका है 20 हजार करोड़ी फिल्म का ऑफर

 Written By: Priya Shukla
 Published : Aug 27, 2025 02:51 pm IST,  Updated : Aug 27, 2025 02:51 pm IST

बॉलीवुड के ज्यादातर स्टार हॉलीवुड फिल्मों के ऑफर के इंतजार में रहते हैं, लेकिन बॉलीवुड में एक ऐसा भी स्टार है, जो दुनिया की सबसे सफल फिल्मों में से एक का ऑफर ठुकरा चुका है। इन दिनों ये स्टार अपनी मैरिड लाइफ को लेकर सुर्खियों में है।

Govinda- India TV Hindi
गोविंदा। Image Source : YOUTUBE/EVERGREEN BOLLYWOOD HITS

बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार हैं, जो हॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। इनमें अनिल कपूर, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण जैसे सितारों के नाम शामिल हैं। लेकिन, बॉलीवुड में एक ऐसा भी स्टार है, जिसने हॉलीवुड फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था। वो भी ऐसी फिल्म, जिसने दुनियाभर में 20 हजार करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। इन दिनों 90 के दशक का ये सुपरस्टार अपनी मैरिड लाइफ को लेकर चर्चा में है। 38 साल पहले इस स्टार ने अपने मामा की साली से गुपचुप शादी रचा ली थी, लेकिन अब इसी शादी में दरार के चर्चे जोरों पर हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं हीरो नंबर वन यानी गोविंदा की, जो इन दिनों सुनीता आहूजा से अपने तलाक की अफवाहों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

सुनीता आहुजा और गोविंदा की लव स्टोरी

सुनीता कई बार गोविंदा के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में बात कर चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि जब वह 9वीं क्लास में थीं, तब उन्होंने गोविंदा को पहली बार देखा था और इस दौरान गोविंदा बी.कॉम के अंतिम वर्ष में थे। गोविंदा, सुनीता की बहन के भांजे थे। सुनीता के अनुसार, उनके जीजा आनंद ने एक बार उनसे मजाक में कहा था कि गोविंदा को कोई लड़की इंप्रेस नहीं कर सकती। इस मजाक को सुनीता ने चैलेंज के तौर पर लिया और इसी के साथ उनकी और गोविंदा की लव स्टोरी भी शुरू हो गई। सुनीता अक्सर अपने जीजा आनंद की फिल्म 'तन बदन' के सेट पर जाती थीं, जिसमें गोविंदा लीड हीरो थे। इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं और करीब 3 साल डेटिंग के बाद दोनों ने 1987 में शादी कर ली।

गोविंदा ने ठुकराया था अवतार का ऑफर

गोविंदा के अनुसार, वह जेम्स कैमरून की 20 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली अवतार ठुकरा चुके हैं। उन्होंने पिछले दिनों मुकेश खन्ना से इस पर बात की थी और कहा था- 'मैं 21 करोड़ 50लाख रुपये छोड़ चुका हूं और याद इसलिए है कि ये छोड़ते हुए बहुत तकलीफ हुई थी। मुझे अमेरिका में एक सरदार जी मिले थे, जिन्होंने मुझे जेम्स कैमरून से मिलवाया था और कहा था कि इनके साथ फिल्म कर लो। मैंने तब उस फिल्म का टाइटल भी दिया। टाइटर था अवतार। उन्होंने मुझे बताया कि फिल्म का हीरो विकलांग है, मैंने कहा- विकलांग... और गोविंदा। मैंने तुरंत कहा- हैलो, मैं आपकी फिल्म नहीं कर रहा। मैंने कहा- ये सुनने में अच्छा है, लेकिन फिर भी मैं ये फिल्म नहीं कर सकता। क्या पता मैंने अगर अपना शरीर पेंट किया तो कहीं मुझे अस्पताल में एडमिट ना होना पड़े।'

अवतार का बजट और कलेक्शन

बता दें, जेम्स कैमरून की अवतार दुनिया की सबसे महंगी और सबसे कमाऊ फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को बनाने में जेम्स कैमरून को 10 साल लग गए थे। उन्होने 1800 करोड़ में इसे बनाया था, जबकि इसने बॉक्स ऑफिस पर 20,368 करोड़ रुपए की कमाई की थी और इसी के साथ यह फिल्म उस समय की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई थी। "अवतार" ने वर्ल्डवाइड 2.9 बिलियन डॉलर से अधिक की कमाई करके रिकॉर्ड बनाया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन