1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार ने दिया परिणीति-राघव की शादी का हिंट, पोस्ट के जरिए खोली कपल की शादी की पोल

अक्षय कुमार ने दिया परिणीति-राघव की शादी का हिंट, पोस्ट के जरिए खोली कपल की शादी की पोल

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Sep 10, 2023 03:16 pm IST,  Updated : Sep 10, 2023 03:20 pm IST

अक्षय कुमार का 9 सितंबर को जन्मदिन था और इस मौके पर परिणीति चोपड़ा ने उन्हें बधाई दी थी। ऐसे में अक्षय ने उनके बर्थडे विश का आभार व्यक्त करते हुए उनका जवाब अपनी इंस्टा स्टोरी में दिया।इसी दौरान उन्होंने उनकी शादी की पोल भी खोल दी हैं।

akshay kumar parineeti chopra- India TV Hindi
akshay kumar parineeti chopra Image Source : DESIGN

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही आप नेता राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि एक्ट्रेस इसी महीने राजस्थान में शादी कर सकती हैं। हालांकि अब तक कपल ने अपनी शादी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया हैं। लेकिन अक्षय कुमार ने जरुर इनकी शादी की पोल खोल दी है,जानिए कैसे।

 परिणीति चोपड़ा के पोस्ट पर अक्षय का रिएक्शन

दरअसल, बीते दिन यानी 9 सितंबर को अक्षय कुमार अपना जन्मदिन मना रहे थे। ऐसे में उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना से लेकर परिणीति चोपड़ा तक कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्हीं शुभकामनाओं का आभार व्यक्त करते हुए अक्षय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनके जवाब देते हुए कुछ पोस्ट किए। इस पोस्ट में परिणीति चोपड़ा का भी विश शामिल था, जो उन्होंने अक्षय को उनके जन्मदिन पर किया था। परिणीति ने अक्षय को बर्थडे विश करते हुए अपनी और अक्षय की आने वाली फिल्म 'मिशन रानीगंज' की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- 'ओजी एंटरटेनर अक्षय कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं। यहां आपकी ना रुकने वाली ऊर्जा और ढेर सारी हंसी है'।

akshay kumar parineeti chopra
Image Source : DESIGNअक्षय कुमार ने खोल दी परिणीति की शादी की पोल

अक्षय ने दिया परिणीति चोपड़ा की शादी का हिंट?

परिणीति चोपड़ा के इस पोस्ट का जवाब देते हुए अक्षय ने लिखा- 'धन्यवाद परी, अब जल्द ही आपके 'जलसा' का इंतजार है'। अक्षय के इस पोस्ट के बाद अब फैंस ये क्यास लगाने लगे है कि वो परी के शादी के जलसा के बारे में बात कर रहे हैं। जिससे ये कन्फर्म है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की खबरें सच हैं। बता दें कि  राघव और परिणीती झीलों की नगरी उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों की शादी की डेट फाइनल हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वह इस महीने यानी की सिंतबर में लेक सिटी उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे। इसके लिए उन्होंने लेक सिटी के  होटल लीला पैलेस और उदय विलास को बुक किया है, जिसमें शादी 24 सितंबर को होगी और इससे पहले 23 सितंबर को हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्में एक साथ ही की जाएंगी। वहीं मेहमानों की बात करें तो 200 मेहमानों के ठहरने का इंतजाम किया जा रहा है जिनमे से 50 वीवीआईपी गेस्ट बताए जा रहे हैं। खबर तो ये भी है कि लीला पैलेस और उदय विलास के अलावा तीन और होटलों को बुक किया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन