1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Athiya Shetty Birthday: अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहने वालीं अथिया शेट्टी का निक नेम है बड़ा मजेदार

Athiya Shetty Birthday: अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहने वालीं अथिया शेट्टी का निक नेम है बड़ा मजेदार

 Published : Nov 05, 2022 02:34 pm IST,  Updated : Nov 05, 2022 02:34 pm IST

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी आज यानी 5 नवंबर को अपना 30 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अथिया बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स भी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका निक नेम क्या है।

athiya shetty- India TV Hindi
अथिया शेट्टी का निक नेम है बड़ा मजेदार Image Source : INSTAGRAM/ATHIYASHETTY

Athiya Shetty Birthday Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी हमेशा ही किसी न किसी कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। खासकर वह अपने स्टाइल स्टेटमेंट और पर्सनल लाइफ को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं। आज 05 नवंबर को अथिया अपना 30 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अथिया का जन्म 05 नवंबर 1992 में हुआ थी। वह जाने माने अभिनेता सुनील शेट्टी और निर्देशक माना शेट्टी की बेटी हैं। अथिया ने बॉलीवुड फिल्म हीरो के साथ डेब्यू की। महज कुछ सालों में ही अथिया ने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से सभी को दीवाना बना दिया और आज उनकी फैन फॉलोइंग की लिस्ट भी काफी लंबी है। अथिया कुछ सालों से क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। इसे लेकर केएल राहुल और अथिया दोनों सुर्खियों में हमेशा ही बने रहते हैं। आज अथिया के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प और जरूरी बातें।

यह भी देखें: अथिया शेट्टी और केएल राहुल की लव स्टोरी है फिल्मी, Photos में देखें जबरदस्त कैमिस्ट्री

अथिया शेट्टी का फिल्मी करियर

अथिया शेट्टी फिल्मी परिवार के ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता सुनील शेट्टी बॉलीवुड के मशहूर एक्टर हैं। सुनील शेट्टी आज भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। अथिया की मां माना शेट्टी जानी मानी निर्देशक हैं। वहीं अथिया के भाई अहान शेट्टी भी बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं। बात करें अथिया की तो फिल्म हीरो के साथ अथिया ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह मुबारकां और मोतीचूर चकनाचूर जैसी फिल्मों में नजर आईं।

यह भी पढ़ें: इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं Varun Dhawan, बोले- खुद का बैलेंस खो चुका हूं

क्या आप जानते हैं अथिया का निक नेम

अथिया शेट्टी अपने स्टाइल स्टेटमेंट, एक्टिंग और अफेयर को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अथिया के 3.6 मिलियन के करीब फॉलोअर्स हैं। लेकिन क्या आप उनका निक नेम जानते हैं। अथिया का निक नेम बहुत ही दिलचस्प है। आपको बता दें कि उनका निक नेम ‘अट्टू पट्टू´ है। एक इंटरव्यू में अथिया ने खुद ही अपने निक नेम का खुलासा किया था।  

रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती है अथिया

अथिया शेट्टी प्रोफेशनल से ज्यादा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। मीडिया में आए दिन क्रिकेटर केएल राहुल के साथ उनकी खबरें सुनने को मिलती है। पैपराजी द्वारा उन्हें एक साथ स्पॉट भी किया जाता है। कथित तौर पर अथिया और केएल राहुल रिलेशनशिप में रह रहे हैं। दोनों बांद्रा के एक घर में साथ रह रहे हैं। खबरों की माने तो दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Selena Gomez: हुई गंभीर बीमारी की शिकार! सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती

इन लोगों के साथ भी जुड़ चुका है अथिया का नाम

केएल राहुल से पहले अथिया का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। एक रिपोर्ट के अनुसार अथिया डीबीएस बिजनेस सेंटर की डायरेक्टर वनिता भंडारी के बेटे आदित्य भंडारी को डेट कर रही थी। तीन साल तक डेट करने के बाद दोनों अलग हो गए। इसके अलावा अथिया का नाम अर्जुन कपूर और सूरज पंचोली के साथ भी जुड़ चुका है

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन