1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. Selena Gomez: हुई गंभीर बीमारी की शिकार! सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती

Selena Gomez: हुई गंभीर बीमारी की शिकार! सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती

 Published : Nov 05, 2022 02:01 pm IST,  Updated : Nov 05, 2022 02:06 pm IST

Selena Gomez: अमेरिकन सिंगर सेलेना का छलका दर्द, मशहूर सिंगर सेलेना गोमेज (Selena Gomez) एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। इस बीमारी को लेकर सिंगर ने किया बड़ा खुलासा, जानें सेलेना गोमेज को कौन-सी बीमारी है।

Selena Gomez- India TV Hindi
Selena Gomez Image Source : SELENAGOMEZ

Selena Gomez: सेलेना गोमेज (Selena Gomez) के गाने रिलीज होने के कुछ ही समय में वायरल होने लगाते हैं। सेलेना अपने सॉन्ग के कारण चर्चा में रहती हैं, सिंगर के गाने आज भी हर किसी के प्ले लिस्ट में मिल जाएंगे चाहे वह गाने हम सुने या न सुने। मशहूर अमेरिकन सिंगर सेलेना गोमेज (Singer Selena Gomez) इन दिनों सुर्खियों में हैं, सेलेना के सुर्खियों में आने का कारण इस बार उनके गाने नहीं हैं बल्कि उनकी बीमारी है। 

सेलेना गोमेज (Selena Gomez) ने हाल ही मे अपनी नई डॉक्यूमेंट्री (Documentary) 'माइ माइंड एंड मी' (My Mind & Me) में अपनी इस बीमारी के बारे में खुलकर बात की है। सेलेना वैसे तो साल 2020 में एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन में ही अपनी इस बीमारी का खुलासा कर चुकी हैं लेकिन इस बार उन्होंने इसपर खुलकर बात की है। सिंगर ने बताया, वह बायपोलर डिसऑर्डर (Bipolar Disorder) जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सेलेना गोमेज ने एक मैग्जीन के कवर पेज लॉन्च के दौरान अपने फ्यूचर को लेकर बात की थी। जिसमें सेलेना ने अपने मां बनने की इच्छा को जताया था। रिपोर्ट्स के अनुसार सेलेना ने यह बताया था कि वह मां बनना चाहती हैं लेकिन दवाइयों के कारण मां बनना उनके लिए खतरनाक हो सकता है। 

सेलेना गोमेज (Selena Gomez) पॉप सिंगर हैं, वह अपने गानों को लेकर दुनियाभर में पॉप्युलर हैं। अमेरिकन सिंगर ने हाल ही में एप्पल टीवी पर एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज की है जिसका टाइटल 'माई माइंड एंड मी' (My Mind & Me) है। इस डॉक्यूमेंट्री (Documentary) में सेलेना गोमेज (Selena Gomez My Mind And Me) ने मेंटल हेल्थ को लेकर काफी बातचीत की है और अपने जीवन में आए उतार-चढ़ावों को भी बताया है। सेलेना गोमेज (Selena Gomez) साल 2014 की बात है, सेलेना को lupus के कारण हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। बाद में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था, उनकी बेस्ट फ्रेंड Francia Raisa ने उन्हें किडनी दी थी। कई परेशानियों से सेलेना गुजर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें-

Dharavi Bank Teaser: 'अन्ना' सुनील शेट्टी की पहली वेब सीरीज का टीजर हुआ रिलीज, कुछ ऐसा होगा किरदार

TV Actress: प्रेग्नेंसी फोटोशूट के चक्कर में बुरी तरह ट्रोल हो रही है ये टीवी एक्ट्रेस! दिखाए बोल्ड लुक

Nora Fatehi: नोरा का हॉट वीडियो मचा रहा है सोशल मीडिया पे तहलका, इसे देख उड़ जाएंगे होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन