'हम साथ साथ हैं', 'सरफरोश', 'दिलजले', और 'मेजर साब' के लिए मशहूर ये एक्ट्रेस आज भी बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में गिनी जाती हैं। फिल्मों में हिट रही ये एक्ट्रेस अब टीवी शो होस्ट करती दिखा रही हैं। वह नए शो 'पति पत्नी और पंगा' की होस्ट के रूप में लोगों के बीच छाई हुई हैं। यह उनका पहला शो नहीं है। एक्ट्रेस ने इसके पहले भी कई रियलिटी शो जज किए हैं। हालांकि, उनके लिए फिल्मों से दूर होकर टीवी में काम करने का फैसला लेना आसान नहीं था। कई लोगों ने उन्हें टीवी जगत में काम न करने की सलाह दी। हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उनका नाम सोनाली बेंद्रे है। उनकी खूबसूरती के चर्चे न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि राजनीतिक गलियारा और पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी थे। अब एक्ट्रेस ने टीवी शो होस्ट करने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। साथ ही टीवी में काम करने के फायदे भी बताए।
सोनाली बेंद्रे क्यों कर रही हैं टीवी शो होस्ट
50 साल की सोनाली ने 'हम साथ-साथ हैं' फिल्म की सफलता के बाद 'क्या मस्ती क्या धूम' से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। एक्ट्रेस ने पीटीआई से बातचीत में बताया कि उनके इस फैसले से लोग बहुत गुस्सा हो रहे हैं। ऐसे में इस मुद्दे पर सोनाली ने अपनी बात रखते हुए कहा, 'हर कोई सोचता था कि मैं रास्ता भटक गई हूं... उस समय टीवी पर काम करना सही नहीं था। लोगों ने मुझे से कहा कि वे टीवी पर क्यों काम कर रहे हैं? लेकिन मैं बहुत ही शानदार शो में थी, मुझे उस शो का कॉन्सेप्ट नया लगा और मुझे लगा कि यह एक शानदार ऑफर था।' साथ ही उन्होंने अपने पति गोल्डी बहल को श्रेय देते हुए कहा, 'गोल्डी ने कहा टीवी भविष्य है, हमें काम करना चाहिए और मैंने उनकी बात मान ली। अब मुझे लग रहा है कि मेरा यह फैसला सबसे अच्छा था।'
एक्ट्रेस ने टीवी पर काम करने का बताया फायदा
सोनाली ने आगे कहा, 'पहले रियलिटी शो के बच्चे जो उस समय मुझे देखते थे, अब बड़े हो गए हैं और वे अभी भी मुझे याद करते हैं तो इसलिए एक स्टार के रूप में मुझे अपने आपको लाइमलाइट में भी रखना जरूरी था, ताकि आपके फैंस आपको याद रखें। सोनाली बेंद्रे और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के होस्टेड शो 'पति पत्नी और पंगा' ड्रामा, हंसी और प्यार से भरा हुआ है जहां छह मशहूर सेलिब्रिटी कपल्स साथ में नजर आने वाले हैं। इसमें रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला, हिना खान-रॉकी जायसवाल, सुदेश लहरी-ममता लहरी, स्वरा भास्कर-फहद अहमद, देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी, गीता फोगाट-पवन कुमार और अविका गोर-मिलिंद चंदवानी नजर आने वाले हैं।