1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रीति जिंटा पर्दे पर लौट रहीं अपनी डिंपल वाली मुस्कान बिखेरने, इस फिल्म में सनी देओल संग जमेगी जोड़ी!

प्रीति जिंटा पर्दे पर लौट रहीं अपनी डिंपल वाली मुस्कान बिखेरने, इस फिल्म में सनी देओल संग जमेगी जोड़ी!

 Published : Apr 24, 2024 09:52 am IST,  Updated : Apr 24, 2024 10:17 am IST

बॉलीवुड में डिंपल गर्ल के नाम से मशहूर प्रीति जिंटा एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने कमबैक मूवी के सेट से तस्वीर शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी है।

Preity Zinta- India TV Hindi
इस फिल्म से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा Image Source : X

फिल्म 'दिल से' से करियर की शुरुआत करने वाली प्रीति जिंटा बॉलीवुड का जाना माना नाम है। उन्होंने बाॅलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं, जिसमें से 'दिल चाहता है', 'कल हो ना हो', 'वीर जारा', 'कभी अलविदा ना कहना' जैसी कई हिट फिल्में शामिल है। हालांकि डिंपल गर्ल लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर है। ऐसे में आज हम आपके लिए प्रीति जिंटा से जुड़ी एक ऐसी खबर लेकर आए हैं, जिसे सुनकर आप खुशी से झूम उठेंगे। 

इस फिल्म से कमबैक कर रही प्रीति जिंटा

दरअसल, वो खबर ये है कि प्रीति जिंटा अब फिल्मों में कमबैक कर रही हैं। जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने और ये बात हम ऐसे ही नहीं कह रहे हैं। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया है कि वो किस फिल्म से कमबैक करने वाली हैं और उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। प्रीति जिंटा ने हाल ही में आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बन रही फिल्म 'लाहौर 1947' के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को ये गुड न्यूज दी हैं। 

इन फिल्मों में दिखी प्रीति जिंटा और सनी देओल की जोड़ी

एक्ट्रेस ने जो पहली तस्वीर शेयर की है वो फिल्म के क्लैप बोर्ड की है, जिसपर 'लाहौर 1947' लिखा हुआ है। वहीं इसके बाद एक्ट्रेस ने राजकुमार संतोषी संग भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रही हैं। अब एक्ट्रेस की ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं, ऐसे में फैंस लंबे समय बाद प्रीति जिंटा और सनी देओल को एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इससे पहले प्रीति और सनी ने 'हीरोः लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई', 'फर्ज' और 'भैयाजी सुपरहिट' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। प्रीति आखिरी बार 'भैयाजी सुपरहिट' में नजर आई थीं। ये फिल्म 2018 में रिलीज की गई थी। ऐसे में एक्ट्रेस 6 साल बाद एक बार फिर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने आ रही हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन