1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमेरिका में छाया हुआ है ये 50 साल का बॉलीवुड हीरो, ग्रीक गॉड की स्मारटनेस पर फिदा हो रहे गोरे, जानें क्या है वजह?

अमेरिका में छाया हुआ है ये 50 साल का बॉलीवुड हीरो, ग्रीक गॉड की स्मारटनेस पर फिदा हो रहे गोरे, जानें क्या है वजह?

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Apr 09, 2025 04:23 pm IST,  Updated : Apr 09, 2025 04:23 pm IST

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने अपने 25 साल के करियर में दर्जनों हिट फिल्में दी हैं। लेकिन 50 साल की उम्र में भी उनकी स्मार्टनेस पर रत्ती भर भी फर्क नहीं आया है। अब ऋतिक अमेरिका की सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। आइये जानते हैं इसकी वजह।

Hrithik Roshan- India TV Hindi
ऋतिक रोशन Image Source : INSTAGRAM

फिल्मी सितारों और उनकी बढ़ती उम्र की चर्चा बॉलीवुड समेत हॉलीवुड में होती रही है। धर्मेंद्र से लेकर अमिताभ बच्चन तक की उम्र बढ़नेलेकिन लुक रत्ती भर भी नहीं बदलने पर तारीफें भी फैन्स ने खूब की हैं। अब बॉलीवुड का एक 50 साल का हीरो अपनी स्मार्टनेस को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है। इस हीरो को बॉलीवुड का ग्रीक गॉड भी कहा जाता है। हीरो की गहरी हरी आंखें, धाकड़ बॉडी और खूबसूरत चेहरे की दीवानगी सरहद पार अमेरिका में चर्चा का विषय बनी है। अमेरिका में अपनी खूबसूरती के लिए ट्रेंड कर रहे इस हीरो का नाम है ऋतिक रोशन। बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपना 50वां जन्मदिन मनाया था लेकिन आज भी उनकी स्मार्टनेस की दीवानगी रत्ती भर नहीं घटी है। वही चेहरा, वही स्मार्टनेस और धांसू बॉडी के मालिक ऋतिक रोशन अब अमेरिका के सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। यहां लोगों ने ऋतिक के लुक को वायरल कर दिया है। साथ ही ऋतिक की दूसरे लोगों की फोटो के साथ तुलना की जा रही है। जिसमें ऋतिक की 50 साल में भी फिटनेस और स्मार्टनेस की तारीफें हो रही हैं।

 

अमेरिका में कैसे ट्रेंड होने लगे ऋतिक रोशन?

दरअसल हाल ही में द लिज वैरियंट नाम के एक एक्स अकाउंट ने एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें एक अमेरिका के व्याक्ति की तस्वीर के साथ ऋतिक रोशन की फोटो लगाई गई थी। इस फोटो में कैप्शन लिथा कि 1985 में 50 साल का व्यक्ति ऐसा दिखता था। इस तस्वीर में एक अमेरिका इंसान की तस्वीर है जो उम्र दराज और सफेद दाढ़ी के साथ टोपी और चश्मे में पोज दे रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर में ऋतिक रोशन फिट एंड फाइन खड़े मुस्कुरा रहे हैं। इस तस्वीर में ऋतिक रोशन को देखकर लोग भी चौंक जाते हैं। ऋतिक भी 50 साल की उम्र पार कर चुके हैं। लेकिन आज भी ऋतिक की फिटनेस देखते ही बनती है। अब इन दोनों की तस्वीर वाला ये पोस्ट लगातार वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर अमेरिकन लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। साथ ही ऋतिक की स्मार्टनेस और फिटनेस की भी तारीफ की है। 

बॉलीवुड के सुपरहॉट हीरोज में गिने जाते हैं ऋतिक

साल 2000 में अपनी फिल्म 'कहो न प्यार है' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले ऋतिक रोशन ने अपने 25 साल के करियर में दर्जनों सुपरहिट फिल्में दी हैं। पहली ही फिल्म से हिट हुए ऋतिक रोशन बॉलीवुड के ऐसे स्टार बने जिन्होंने एक्शन और डांस भी में भी महारथ हासिल की है। ऋतिक को अपने समय का सबसे टॉप का डांसर भी माना जाता रहा है। इसके साथ ही उनकी सिक्स पैक एब्स वाली बॉडी का भी क्रेज आज भी देखने को मिलता है। अब तक अपने करियर में 42 से ज्यादा फिल्में कर चुके ऋतिक अब सुपरस्टार हैं। अपने हॉलीवुड हीरोज की तरह दिखने वाले लुक को लेकर ऋतिक को ग्रीक गॉड भी कहा जाता है। अब ऋतिक इन दिनों अमेरिका के सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन