1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नामी डायरेक्टर के प्यार में पड़ीं 2 टॉप एक्ट्रेस, दोनों अब तक हैं कुंवारी, एक की उम्र 49 तो एक की 50

नामी डायरेक्टर के प्यार में पड़ीं 2 टॉप एक्ट्रेस, दोनों अब तक हैं कुंवारी, एक की उम्र 49 तो एक की 50

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 09, 2025 11:51 pm IST,  Updated : Jun 09, 2025 11:51 pm IST

बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार हैं, जो शादीशुदा होते हुए भी किसी और के प्यार में पड़ गए। इस लिस्ट में कई नामी एक्टर्स, डायरेक्टर्स और फिल्ममेकर्स के नाम शुमार हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही नामी डायरेक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके प्यार में पड़ने वाली दो अभिनेत्रियां अब तक कुंवारी बैठी हैं।

vikram bhatt- India TV Hindi
विक्रम भट्ट Image Source : INSTAGRAM

आशीष विद्यार्थी से लेकर नीना गुप्ता तक, फिल्मी दुनिया में ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने 50-60 की उम्र में शादी करके दुनिया को चौंका दिया। ऐसे ही एक फिल्म डायरेक्टर की भी जब गुपचुप शादी की खबर सामने आई तो सब चौंक गए। इस डायरेक्टर ने लंबे समय तक अपनी बेटी तक से अपनी दूसरी शादी की बात छिपा रखी थी। हम बात कर रहे हैं, जाने-माने डायरेक्टर विक्रम भट्ट की। महेश भट्ट ने इसका खुलासा करते हुए कहा था कि, विक्रम भट्ट ने लॉकडाउन के दौरान 2020 में श्वेतांबरी सोनी से शादी की थी, जिसे उन्होंने सबसे छुपाकर रखा था। हालांकि, इससे पहले भी विक्रम भट्ट कई बार सुर्खियों में रहे। खासतौर पर दो अभिनेत्रियों के साथ उनके रिलेशनशिप ने खूब सुर्खियां बटोरीं। विक्रम भट्ट खुद तो 50 का पड़ाव पूरा करके भी दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए, लेकिन इनसे प्यार करने वाली दो हसीनाओं ने अब तक शादी नहीं की है।

विक्रम भट्ट ने इन दो हसीनाओं को किया डेट

विक्रम भट्ट को हॉरर फिल्म 'राज' और आमिर खान की 'गुलाम' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। जब विक्रम, अदिति भट्ट के साथ शादीशुदा थे, तब उनका नाम सुष्मिता सेन के साथ जुड़ा था। दोनों कई मौकों पर साथ भी देखे गए और अमीषा पटेल के साथ भी उनका रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। अपनी बेबाकी के लिए मशहूर विक्रम भट्ट ने खुद सिद्धार्थ कनन के साथ सुष्मिता और अमीषा के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की थी और इस दौरान उन्होंने कहा था कि सुष्मिता से उनके रिश्ते के चलते अदिति के साथ उनका शादीशुदा जीवन बर्बाद हो गया। अभिनेत्री के लिए उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त रही अदिति से अपनी शादी तोड़ दी थी और जब ये रिश्ता खत्म हुआ तो उन्होंने खुद को भी खत्म करने का सोच लिया था। हालांकि, इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि इसके लिए सुष्मिता जिम्मेदार नहीं थीं।

सुष्मिता सेन को किया डेट

सुष्मिता सेन की डेब्यू फिल्म 'दस्तक' विक्रम भट्ट ने ही लिखी थी। इस फिल्म के दौरान ही अभिनेत्री को 7 साल बड़े और शादीशुदा विक्रम से प्यार हो गया। अफेयर के चलते विक्रम की मैरिड लाइफ पर असर हुआ, जिसके चलते सुष्मिता उनसे दूर हो गईं। विक्रम भट्ट के बाद अभिनेत्री का नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम, बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा, हॉटमेल के फाउंडर शब्बीर भाटिया, बंटी सजदेह, बिजनेसमैन ललित मोदी और रोहमन शॉल से भी जुड़ा। लेकिन, 49 साल की सुष्मिता सेन अब भी सिंगल हैं।

vikram bhatt
Image Source : INSTAGRAMविक्रम भट्ट के सुष्मिता सेन, अमीषा पटेल से अफेयर के रहे चर्चे

विक्रम भट्ट और अमीषा पटेल

वहीं सुष्मिता से अलग होने के बाद विक्रम भट्ट, अमीषा पटेल के प्यार में पड़ गए। अमीषा ने भी विक्रम के लिए अपना करियर दांव पर लगा दिया। विक्रम के साथ अमीषा का रिलेशनशिप 5 साल तक चला, लेकिन इस रिश्ते का अंजाम आखिरकार ठीक नहीं रहा। अमीषा ने विक्रम भट्ट को डेट करने के फैसले को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल बताया था। विक्रम भट्ट से रिश्ते को लेकर अमीषा का उनके परिवार से भी रिश्ता काफी प्रभावित हुआ, लेकिन उन दिनों वह किसी की सुनने को तैयार नहीं थीं। आखिरकार 5 साल बाद दोनों अलग हो गए। विक्रम से अलग होने के बाद अमीषा का नाम कनव पुरी, और कुणाल गूममर के साथ जुड़ा, लेकिन एक्ट्रेस ने हमेशा डेटिंग की खबरों को अफवाह बताया। एक्ट्रेस 50 साल की हो चुकी हैं, लेकिन इस उम्र में भी सिंगल ही हैं।

vikram bhatt
Image Source : INSTAGRAMदूसरी पत्नी के साथ विक्रम भट्ट

विक्रम भट्ट ने बेटी से छुपाई थी दूसरी शादी की बात

विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा ने खुद एक इंटरव्यू में उनकी दूसरी शादी के बारे में बात की थी। इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में कृष्णा ने खुलासा किया था कि उन्हें अपने पिता की दूसरी शादी के बारे में लंबे समय तक कोई जानकारी नहीं थी। उन्हें भी काफी बाद इसका मालूम चला था। उन्होंने बताया था कि एक दिन अचानक विक्रम भट्ट ने उन्हें बताया कि वो दूसरी शादी कर चुके हैं। कृष्णा भट्ट ने इस दौरान ये भी बताया था कि उनके और पिता की दूसरी पत्नी श्वेतांबरी सोनी के बीच शुरुआत में कोई गहरा रिश्ता नहीं था, क्योंकि वो पहले कभी श्वेतांबरी से उस तरह से नहीं मली थीं और ना ही उनके बीच वैसी बातचीत हुई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन