1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bollywood Wrap: अक्षय की फिल्म 'कठपुतली' का टीजर हुआ रिलीज, राजू की हालत काफी नाजुक, जानिए बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

Bollywood Wrap: अक्षय की फिल्म 'कठपुतली' का टीजर हुआ रिलीज, राजू की हालत काफी नाजुक, जानिए बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Aug 19, 2022 02:58 pm IST,  Updated : Aug 19, 2022 02:58 pm IST

Bollywood Wrap: आइए एक क्लिक में जानते हैं बीते दिन क्या-क्या हुआ बॉलीवुड में।

Bollywood Wrap- India TV Hindi
Bollywood Wrap Image Source : TWITTER

Bollywood Wrap:   बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां आए दिन कुछ न कुछ देखने को मिलता है। आज फिर से हम आपके लिए लेकर आए हैं बॉलीवुड की सभी बड़ी और ट्रेंडिंग खबरें। जहां जन्माष्टी के मौके पर अक्षय कुमार की नई फिल्म 'कठपुतली' का टीजर रिलीज किया गया तो वहीं 67वें फिल्‍मफेयर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन की घोषणा की गई। आइए एक क्लिक में जानते हैं बीते दिन क्या-क्या हुआ बॉलीवुड में। 

 

1. अक्षय कुमार की नई फिल्म 'कठपुतली' का टीजर रिलीज

जन्माष्टी के मौके पर अक्षय कुमार की नई फिल्म 'कठपुतली' का टीजर रिलीज किया गया है। अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, 'ये खेल पावर का नहीं माइंड का है। और इस माइंड गेम में आप और मैं...सब कठपुतली हैं।' इसके साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म का ट्रेलर कल यानी 20 अगस्त को रिलीज होगा। आपको बता दें कि यह फिल्म 2 सिंतबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर दस्तक देगी।

2. जानिए 67वें फिल्‍मफेयर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन में किसे मिली जगह

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022 एक बार फिर से बॉलीवुड के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए वापस आ गए हैं। जी हां, 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन लिस्ट की घोषणा कर दी गई है। इस लिस्ट में साल की करीब हर बेस्ट फिल्म को शामिल की गई है। यह अवॉर्ड शो 30 अगस्त को मुंबई में होगा। जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​को 'शेरशाह' के लिए बेस्ट एक्टर की श्रेणी में जगह नहीं दी गई है तो वहीं, कियारा आडवाणी को इसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के लिए चुना गया। इसके साथ ही धनुष, विक्की कौशल, कंगना रनौत, विद्या बालन, पंकज त्रिपाठी, अरिजीत सिंह, एआर रहमान, इरशाद कामिल, श्रेया घोषाल, शूजीत  जैसे कई स्टार्स इस लिस्ट में शामिल हैं जो फिल्मफेयर के लिए एक-दूसरे के साथ कॉम्पटिशन करते नजर आएंगे। 

3.  मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' गाने के रीक्रिएटेड वर्जन में सैफ अली खान को इस एक्टर ने किया रिप्लेस

खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर से 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' गाने पर डांस करते नजर आएंगे। इस बार उनके साथ अनाड़ी के रूप में सैफ अली खान नहीं बल्कि इमरान हाशमी होंगे। एक्टर इमरान हाशमी ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसे उन्होंने 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' गाने के नए वर्जन के सेट से अक्षय को 'ओजी खिलाड़ी' के रूप में टैग किया। इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि अक्षय के साथ वह अपकमिंग फिल्म 'सेल्फी' में 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' गीत के रीक्रिएटेड वर्जन पर डांस करते नजर आएंगे।

4.  सुष्मिता सेन की मां की तबियत हुई खराब

सुष्मिता सेन के भाई-भाभी की शादी शुरू से लाइमलाइट में बनी हुई है। दोनों ने बड़े ही धूम-धाम से शादी की थी। राजीव और चारु अक्सर एक-दूसरे के साथ प्यार भरी तस्वीरें भी शेयर किया करते थे। लेकिन पिछले लंबे वक्त से दोनों के बीच अनबन की खबरें तेज हैं। लेकिन सभी खबरों के बीच सुष्मिता सेन के घर का माहौल काफी खराब हो गया है। बच्चों के फैसलों का सीधा असर एक्ट्रेस की मां की तबियत पर हो रहा है। 

5. राजू श्रीवास्तव के इलाज के लिए कोलकाता के न्यूरोलॉजिस्ट को बुलाया गया दिल्ली

खबरें आ रही है कि पॉपुलर कॉमेडियन-एक्टर राजू श्रीवास्तव की हालत बिगड़ती जा रही है। जबकि उनके परिवार ने कल रात रिपोर्टों को खारिज कर दिया। अब ताजा रिपोर्ट के अनुसार, उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए कोलकाता के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पद्मा श्रीवास्तव को दिल्ली में उनके इलाज के लिए बुलाया गया है। हालांकि राजू के परिवार या उनके प्रवक्ता ने अभी इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Raju Srivastava Health Update: कोलकाता के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ पद्मा श्रीवास्तव को बुलाया गया दिल्ली, हालत अभी भी नाजुक

Filmfare Awards 2022: 67वें फिल्‍मफेयर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन में किसे मिली जगह, यहां देख‍िए पूरी LIST

'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' गाने के रीक्रिएटेड वर्जन में सैफ अली खान को इस एक्टर ने किया रिप्लेस, कौन है नया अनाड़ी?

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन