1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Cannes 2025: मांग में सिंदूर, सफेद साड़ी और महारानी हार, ऐश्वर्या राय ने अपने तेवर से की सबकी बोलती बंद, बन गईं रियल क्वीन

Cannes 2025: मांग में सिंदूर, सफेद साड़ी और महारानी हार, ऐश्वर्या राय ने अपने तेवर से की सबकी बोलती बंद, बन गईं रियल क्वीन

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : May 22, 2025 07:04 am IST,  Updated : May 22, 2025 11:51 am IST

बॉलीवुड डीवा और कान्स की असल क्वीन कही जाने वाली ऐश्नर्या राय ने एक बार फिर अपने खूबसूरत लुक से बाजी मार ली है। सफेद और गोल्डन साड़ी में वो बला की खूबसूरत लगीं। सिंदूर वाले सुहागन लुक ने सभी अफवाहों पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है।

Aishwarya rai at cannes 2025- India TV Hindi
कान्स 2025 में पहुंचीं ऐश्वर्या राय। Image Source : INSTAGRAM

कान्स फिल्म फेस्टिवल में 2002 में ऐश्वर्या राय ने डेब्यू किया था और इस साल 2025 में उन्होंने इस मेगा इवेंट में 22वीं उपस्थिति दर्ज की। है। इस बार भी वो बेटी आराध्या के साथ ही रेड कारपेट पर पहुंची थीं। उनके ग्रैंड वेलकम के बाद बीते दिन उनकी रीगल लुक वाली एंट्री दोखने को मिली, जिसने सभी का मन मोह लिया। ऐश्वर्या ने किसी महारानी की तरह कान्स की रेड कारपेट पर अपने कदम जमाए और अपने स्टाइल से एक बार फिर ये साबित कर दिया कि वो ही इस इनेंट की असल क्वीन हैं। ऐश्वर्या का अंदाज देख फैंस एक बार फिर उनके कायल हो गए। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे और हर तरफ उनकी ही चर्चा शुरू हो गई। लोगों ने उन्हें देखने के बाद यही कहा कि एक्ट्रेस ने ग्रेस के साथ लोगों की बोलती बंद की और तमाम अटकलों और अफवाहों पर विराम लगा दिया है। 

कान्स 2025 में ऐश्वर्या की एंट्री

इस बार भी उन्होंने भारतीय संस्कृति और फैशन का बेहतरीन मिश्रण प्रस्तुत किया। इस बार उन्होंने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई एक शानदार क्रीम और गोल्ड रंग की साड़ी पहनी, जो बनारसी कढ़ाई और सिल्वर जरी से सजी हुई थी। स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ शाही अंदाज में ऐश्वर्या राय ने हर किसी ध्यान खींचा। इस लुक को उन्होंने एक लंबे व्हाइट दुपट्टे के साथ पूरा किया था। उनके लुक की सबसे खास बात उनके बालों में सजा गहरा लाल सिंदूर था, भारतीय संस्कृति में सुहाग का गौरवशाली प्रतीक, जिसे उन्होंने गर्व से मुकुट की तरह पहना। गहरी मैरून लिपस्टिक, लेयर्ड रेड रूबी नेकलेस और लहराते बालों ने उनके पूरे लुक को और भी शानदार और रॉयल बना दिया।

यहां देखें वीडियो

शुरू हुई थीं तलाक की अफवाहें

उनकी साड़ी और सिंदूर ने उनके सुहागन लुक को लोगों के सामने एक बार फिर पेश किया। इससे साफ हो गया कि एक्ट्रेस कि वैवाहिक स्थिति क्या है और आज भी वो इसे कितनी अहमियत देती हैं। एक्ट्रेस ने बिना अफवाहों पर कोई बयान दिए ही इस बार भी अपनी सादगी और अंदाज से जवाब दिया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बीते साल ये चर्चा रही कि ऐश्वर्या की शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही है और एक्ट्रेस का पति अभिषेक बच्चन के साथ मनमुटाव है। दोनों के रिश्तों में तनाव की अफवाहों को कई बार हवा मिली। ये भी दावे किए गए कि ऐश्वर्या बच्चन परिवार से दूर अपनी बेटी के साथ रह रही हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने कई बार अपने अंदाज और चुप्पी से लोगों को जवाब दिया। चाहे वो एक इवेंट में अपनी वेडिंग रिंग को फ्लॉन्ट करना रहा हो या फिर आराध्या का जन्मदिन पति के साथ मिलकर मनाना रहा हो। 

ऐसे लगा अफवाहों पर विराम

इसके अलावा इन अफवाहों पर तब विराम लगना शुरू हुआ जब दोनों आराध्या के स्कूल फंक्शन में साथ दिखे। फिर दोनों को एक शादी में साथ देखा गया और हाल में भी दोनों व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करने एक वेंडिंग इवेंट में नजर आए जहां बेटी आराध्या भी मौजूद रहीं। इस बार एक्ट्रेस ने पूरी तरह से अफवाहों को गलत साबित कर दिया है। अपने लुक से उन्होंने साफ कर दिया है कि वो एक शानदार शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं और उनके बीच अभी भी प्यार पहले की तरह ही बरकरार है।

यहां देखें वीडियो

लोगों का रिएक्शन

ऐश्वर्या राय के इस लुक की काफी तारीफें हो रही हैं। उन्हें इस अंदाज में देखने के बाद लोगों ने कहा कि वो ही कान्स की असल क्वीन हैं। एक शख्स ने लिखा, 'ऐश्वर्या सालों से देश का मान बढ़ा रही हैं।' एक और शख्स ने लिखा, 'ऐश्वर्या का अंदाज और अदाएं आज भी पहले जैसी ही हैं।' एक शख्स ने लिखा, 'ऐश्वर्या असल ब्यूटी हैं।' एक शख्स ने लिखा, 'सिंदूर उनकी मांग में कितना जच रहा है और वो बिल्कुल रेखा जैसी लग रही हैं।' एक नेटिजन ने रेखा से तुलना करते हुए कहा, 'रेखा उन्हें बेटी कहती हैं और ऐश्वर्या उन्हें मां, आज वो अपनी मां की तरह ही सजी हैं।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'ऐश्वर्या ने हमेशा डेकोरम मेंटेन किया है और इस बार वही उनकी ताकत बना।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन