1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब जिंदगी से हार मान बैठी थीं सेलिना जेटली, रोते हुए अकेले काटी रातें, तलाक के बीच छलका दर्द

जब जिंदगी से हार मान बैठी थीं सेलिना जेटली, रोते हुए अकेले काटी रातें, तलाक के बीच छलका दर्द

 Published : Apr 05, 2026 09:30 am IST,  Updated : Apr 05, 2026 09:30 am IST

सेलिना जेटली अपने लेटेस्ट इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर चर्चा में है, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बताया है। उन्होंने हीलिंग और खुद को रिकवर करने पर भी बात की।

Celina Jaitly- India TV Hindi
सेलिना जेटली Image Source : INSTAGRAM/@CELINAJAITLYOFFICIAL

सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ काम कर चुकी सेलिना जेटली ने 'फेमिना मिस इंडिया 2001' का खिताब जीता और 'मिस यूनिवर्स 2001' में चौथी रनर-अप रहीं। वह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसी बीच, एक्ट्रेस सेलिना ने अब अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उन्होंने नए इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने पर्सनल स्ट्रगल के बारे में एक बार फिर से खुलकर बात की है। इसमें उन्होंने हीलिंग और खुद को रिकवर करने के बारे में भी बताया है।

कानूनी मामले में उलझी एक्ट्रेस की जिंदगी

सेलिना फिलहाल कानूनी लड़ाई में लगी हुई है। उन्होंने अपने पति पीटर हाग के खिलाफ डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पति पर घरेलू हिंसा, परेशान करने और मैनिपुलेशन का आरोप लगाया है। साथ ही तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दायर की है। इसके अलावा वह अपने भाई मेजर विक्रांत जेटली को लेकर भी बहुत परेशान हैं, जो 6 सितंबर 2024 से UAE में हिरासत में हैं और बताया जा रहा है कि उन्होंने सेलिना से बात करने और कानूनी मदद लेने से मना कर दिया है।

सेलिना जेटली का छलका दर्द

कई परेशानियों से जूझ रही सेलिना जेटली ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अपनी पर्सनल से जुड़ा इमोशनल मैसेज लिखा, जो यूजर्स के बीच चर्चा में बना हुआ है। उन्होंने अपनी खुशी के पीछे छिपे दुख का जिक्र करते हुए लिखा, 'अगर आप मुझे खुशी से जीते हुए, अपना पसंदीदा खाना खाते हुए, खूबसूरत ड्रेस में मुस्कुराते हुए देखते हो… तो बस मुझे वैसा ही रहने दो। आपने वो रातें नहीं देखीं जब मैं अकेले रोई थी। वो दिन नहीं देखे जब मैं पूरी तरह खाली महसूस कर रही थी। आप नहीं जानते कि मैंने खुद से कितनी बार हार मानी है।'

एक्ट्रेस हीलिंग पर दे रही ध्यान

सेलिना जेटली ने पोस्ट में आगे लिखा, 'दुनिया के पीछे मत भागो, अपने पास वापस आओ और हीलिंग पर ध्यान दो, ग्रोथ चुनो, खुद को और मजबूत, शांत, ज्यादा एक्टिव बनाना… एक दिन में एक कदम आगे बढ़ते हुए। रोना कमजोरी नहीं है… यह रिलीज है और एक दिन आंसू सूख जाएंगे।'

ये भी पढे़ं-

रोहित शेट्टी की क्रिप्टिक पोस्ट ने मचाई हलचल, फायरिंग केस के बाद जिंदगी पर कसा तंज, लिखा  'लाइफ में ही एक्शन कॉमेडी'

शादीशुदा एक्टर का रहा अफेयर, 15 साल तक छुपा रहा राज, पत्नी से रोते हुए मांगी माफी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन