1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. शादीशुदा एक्टर का रहा अफेयर, 15 साल तक छुपा रहा राज, पत्नी से रोते हुए मांगी माफी

शादीशुदा एक्टर का रहा अफेयर, 15 साल तक छुपा रहा राज, पत्नी से रोते हुए मांगी माफी

Published : Apr 05, 2026 08:00 am IST,  Updated : Apr 05, 2026 08:00 am IST
अपने नॉवेल 'तुम्हारी औकात क्या है, पीयूष मिश्रा' में एक्टर, सिंगर और गीतकार पीयूष मिश्रा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में रही कुछ मुश्किलों के बारे में खुलकर लिखा था। अब उन्होंने एक पति के तौर पर अपनी भूमिका, अपनी पत्नी प्रिया के साथ अपने रिश्ते और समय ने उन्हें कैसे बदला है। इस बारे में खुलकर बात की है।
1/7 Image Source : Instagram/@officialpiyushmishra
अपने नॉवेल 'तुम्हारी औकात क्या है, पीयूष मिश्रा' में एक्टर, सिंगर और गीतकार पीयूष मिश्रा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में रही कुछ मुश्किलों के बारे में खुलकर लिखा था। अब उन्होंने एक पति के तौर पर अपनी भूमिका, अपनी पत्नी प्रिया के साथ अपने रिश्ते और समय ने उन्हें कैसे बदला है। इस बारे में खुलकर बात की है।
शुभंकर मिश्रा के साथ बातचीत में पीयूष ने कहा कि वह पहले एक अच्छे पति नहीं थे। उन्होंने कहा, 'अब मैं एक अच्छा पति हूं... पहले नहीं था। उस समय मैं बिल्कुल भी जिम्मेदार नहीं था और शादी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। जब आप 20 साल की उम्र में प्यार में पड़ते हैं तो उसमें कोई तर्क नहीं होता... यही उसकी खूबसूरती है, लेकिन 35 साल के बाद आप उस इंसान से प्यार करते हैं जो आपके साथ बूढ़ा होने को तैयार हो। प्यार की परिभाषा उस महिला से तय होती है जो आपके साथ बूढ़ी होने को तैयार हो और उसने यह स्वीकार किया कि वह मेरे साथ बूढ़ी होगी।'
2/7 Image Source : Instagram/@officialpiyushmishra

पीयूष मिश्रा ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया कि उन्हें अपनी शादी को सच में स्वीकार करने में कितना समय लगा। उन्होंने इस दौरान कहा, 'मुझे यह समझने में लगभग 15 साल लग गए कि वह मेरी पत्नी है। उससे पहले वह बस एक ऐसी औरत थी, जिसने मेरे बच्चों को जन्म दिया... मेरे लिए खाना बनाया और घर की देखभाल की। ​​उसके अलावा मेरे मन में उसके लिए कोई भावना नहीं थी।'
3/7 Image Source : Instagram/@officialpiyushmishra
पीयूष मिश्रा ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया कि उन्हें अपनी शादी को सच में स्वीकार करने में कितना समय लगा। उन्होंने इस दौरान कहा, 'मुझे यह समझने में लगभग 15 साल लग गए कि वह मेरी पत्नी है। उससे पहले वह बस एक ऐसी औरत थी, जिसने मेरे बच्चों को जन्म दिया... मेरे लिए खाना बनाया और घर की देखभाल की। ​​उसके अलावा मेरे मन में उसके लिए कोई भावना नहीं थी।'
पीयूष ने आगे बताया कि वह एक समय भावनात्मक रूप से अलग-थलग रहते थे। उन्होंने खुद को बहुत रूखा और असामाजिक बताया। इस दौरान अपनी पत्नी प्रिया के बारे में बात करते हुए, पीयूष ने अपनी शादी को बचाए रखने का श्रेय उनकी ताकत और धैर्य को दिया।
4/7 Image Source : Instagram/@officialpiyushmishra
पीयूष ने आगे बताया कि वह एक समय भावनात्मक रूप से अलग-थलग रहते थे। उन्होंने खुद को बहुत रूखा और असामाजिक बताया। इस दौरान अपनी पत्नी प्रिया के बारे में बात करते हुए, पीयूष ने अपनी शादी को बचाए रखने का श्रेय उनकी ताकत और धैर्य को दिया।
पीयूष मिश्रा ने कहा, 'वह मुझसे प्यार करती थी। वह मेरे लिए घर से भाग आई थी और अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ मुझसे शादी की थी... उसने कहा था कि वह मुझे कभी छोड़कर नहीं जाएगी' उन्होंने अपनी पत्नी की तारीफ की और उनकी कुर्बानियों को याद कर भावुक हो गए।
5/7 Image Source : Instagram/@officialpiyushmishra
पीयूष मिश्रा ने कहा, 'वह मुझसे प्यार करती थी। वह मेरे लिए घर से भाग आई थी और अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ मुझसे शादी की थी... उसने कहा था कि वह मुझे कभी छोड़कर नहीं जाएगी' उन्होंने अपनी पत्नी की तारीफ की और उनकी कुर्बानियों को याद कर भावुक हो गए।
उन्होंने बताया कि जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तो बिना देर किए पत्नी से माफी मांगी और इस दौरान वह रो पड़े थे। पीयूष मिश्रा ने कहा, 'यह उसकी महानता थी कि वह मेरे साथ रही। आज मुझे यह बात समझ में आती है। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं।'
6/7 Image Source : Instagram/@officialpiyushmishra
उन्होंने बताया कि जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तो बिना देर किए पत्नी से माफी मांगी और इस दौरान वह रो पड़े थे। पीयूष मिश्रा ने कहा, 'यह उसकी महानता थी कि वह मेरे साथ रही। आज मुझे यह बात समझ में आती है। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं।'
पीयूष ने यह भी बताया कि आखिरकार उन्होंने अपनी पत्नी के सामने सब कुछ कैसे कबूल किया। उन्होंने कहा, 'जब मुझे अपनी गलतियों का एहसास हुआ तो मैंने उसे सब कुछ बता दिया। हम दोनों रो रहे थे और हमने एक-दूसरे को गले लगा लिया। उसके बाद हमें हल्का महसूस हुआ।' उन्होंने उस पल को अपने रिश्ते का एक अहम मोड़ बताया।
7/7 Image Source : Instagram/@officialpiyushmishra

Advertisement