1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मैं माफी नहीं मांगूंगी', ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ करने पर लोगों ने किया अनफॉलो, एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

'मैं माफी नहीं मांगूंगी', ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ करने पर लोगों ने किया अनफॉलो, एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 10, 2025 07:15 am IST,  Updated : May 10, 2025 07:17 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने उन लोगों से उन्हें अनफॉलो करने को कहा, जिन्हें उनके अपने देश के लिए आवाज उठाने से आपत्ति है।

celina jaitly- India TV Hindi
सेलिना जेटली। Image Source : INSTAGRAM

भारत-पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे में बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के सितारे भी अपनी राय रखने और अपने देश को सपोर्ट करने से पीछे नहीं हट रहे। भारतीय सेना ने 7 अप्रैल को ऑपरेशन सिंदूर के साथ पहलगाम हमले का बदला लिया, जिस पर कई भारतीय कलाकारों ने सेना की वाहवाही की और गर्व जाहिर किया। ऑस्ट्रिया में रह रहीं अभिनेत्री सेलिना जेटली ने भी ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सश्त्र बलों की तारीफी की। उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति अपना समर्थन भी व्यक्त किया और राष्ट्र की रक्षा के लिए उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। लेकिन, अभिनेत्री को ट्रोल किया जाने लगा।

ट्रोल्स पर भड़कीं सेलिना जेटली

इस बीच सेलिना जेटली ने एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने उन ट्रोल्स को भी जोरदार जवाब दिया, जिन्होंने भारत के ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ करने के लिए उन्हें अनफ़ॉलो करने की धमकी दी थी। ऐसे में सेलिना ने देशभक्ति को लेकर अपने रुख का बचाव करते हुए, ट्रोल्स से कहा कि अगर आतंकवाद के खिलाफ उनकी आवाज उन्हें धमकी देती है तो वे उन्हें अनफॉलो कर दें।

सेलिना जेटली की ट्रोल्स को दो टूक

सेलिना जेटली ने अपने पोस्ट में लिखा- 'जो लोग मुझे अनफॉलो कर रहे हैं या मुझे धमकी दे रहे हैं क्योंकि मैं अपने देश के लिए बोल रही हूं - वे इसे ध्यान से पढ़ें। मैं अपने देश के साथ खड़े होने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगी। जब आतंक के नाम पर निर्दोष लोगों की जान ली जाएगी तो मैं कभी चुप नहीं रहूंगी।'

celina jaitly
Image Source : INSTAGRAMसेलिना जेटली का पोस्ट

ऑपरेशन सिंदूर पर गर्व

सेलिना ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- 'मैं हर उस मासूम की जान जाने पर शोक व्यक्त करती हूं। लेकिन, मैं उन लोगों के साथ कभी खड़ी नहीं होऊंगी जो हिंसा को उचित ठहराते हैं या उसका महिमामंडन करते हैं। अगर भारत के प्रति मेरा प्यार आपको ठेस पहुंचाता है, अगर आतंकवाद के खिलाफ मेरी आवाज आपको डराती है, तो गर्व से मुझे अनफॉलो कर दें। आपको कभी भी मेरे साथ इस रास्ते पर नहीं चलना था। मैं शांति के लिए बोलती हूं। मैं सत्य के लिए खड़ी हूं और मैं हमेशा अपने सैनिकों के साथ खड़ी हूं। वे आपका नाम या धर्म पूछे बिना आपकी रक्षा करते हैं।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन