Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म मेकर्स के लिए आई खुशखबरी, अब फटाफट मलेगा मूवी का सर्टिफिकेट, CBFC ने जारी किए नए नियम

फिल्म मेकर्स के लिए आई खुशखबरी, अब फटाफट मलेगा मूवी का सर्टिफिकेट, CBFC ने जारी किए नए नियम

Written By: Shyamoo Pathak Published : Feb 14, 2026 08:38 pm IST, Updated : Feb 14, 2026 08:38 pm IST

फिल्म मेकर्स के लिए सीबीएफसी ने अच्छी खबर दी है। अब फिल्म के सर्टिफिकेट के लिए कम समय लगेगा और प्रक्रिया भी आसान होने वाली है।

CBFC- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE-ANI सीबीएफसी

फिल्म मेकर्स के लिए सीबीएफसी यानी केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने एक खुशखबरी दी है। अब फिल्मों को सर्टिफिकेट मिलने में कम दिनों का समय लगेगा। फिल्म के लिए सर्टिफिकेट के लिए मशक्कत कम की जाएगी और इसकी प्रक्रिया आसान कर दी गई है। अब महज 18 दिनों में फीचर फिल्म को सर्टिफिकेट मिल सकता है और शॉर्ट फिल्म को महज 3 वर्किंग डे में सर्टिफिकेट देने का प्रावधान बनाया जा रहा है। सीबीएफसी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी है। 

प्रेस रिलीज कर दी जानकारी

सीबीएफसी ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 और सिनेमैटोग्राफ नियम, 2024 के अनुसार कार्य करता है। सिनेमैटोग्राफ नियम, 2024 के सबसेक्शन 37 के तहत फिल्मों के प्रमाणन की निर्धारित समय सीमा 48 कार्य दिवस है। इसके अलावा, प्रक्रिया को आधुनिक बनाने और दक्षता संबंधी उद्योग की चिंताओं को दूर करने के लिए, सरकार ने ई-सिनेप्रमाण पोर्टल के माध्यम से पूरी तरह से डिजिटल ऑनलाइन प्रमाणन प्रणाली लागू की है। इस प्रणाली ने पारदर्शिता में उल्लेखनीय सुधार किया है और समय सीमा को कम किया है। परिणामस्वरूप, प्रमाणन में लगने वाला वर्तमान औसत समय निर्धारित सीमा के भीतर है, जो फीचर फिल्मों के लिए 18 कार्य दिवस और लघु फिल्मों के लिए 3 कार्य दिवस है। यह जानकारी सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आज राज्यसभा में श्री एस. निरंजन रेड्डी द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में दी।

क्यों लेना पड़ता है सर्टिफिकेट?

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड एक ऐसी गर्वमेंट बॉडी है जो मिनिस्ट्री ऑफ ब्रॉडकास्टिंग के अंडर काम करती है। इस संस्था का मुख्य काम फिल्मों को देख उनके रिलीज से पहले सर्टिफिकेट जारी करना होता है। ये बॉडी फिल्मों को देखती है और उनके कंटेंट के मिजाज के तहत उसे रेटिंग देती है, जैसे कुछ फिल्में 14 साल के ऊपर के लिए होती हैं या फिर कुछ 18 साल के भी ऊपर ही देख सकते हैं। हर फिल्म को अपनी रिलीज से पहले इस सर्टिफिकेट को हासिल करना पड़ता है। अब फिल्म मेकर्स ने लिए नए नियमों के हिसाब से खुशखबरी मिली है और प्रक्रिया भी आसान हुई है। 

ये भी पढ़ें- 'हम दोनों साथ में बहुत खुश हैं', बिग बॉस-19 जीतते ही ओवर स्क्रूटनी का शिकार हुआ टीवी कपल, अब देनी पड़ रही सफाई

हिमांशी खुराना को मिली गैंगस्टर से धमकी, 10 करोड़ रुपयों की मांग, जानिए कौन हैं जीशान अख्तर?

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement